Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्रीन ऐग परियोजना से मिलेगी खाद्य सुरक्षा

म.प्र. के कृषि सचिव से एफएओ प्रतिनिधि की मुलाकात

13 जुलाई 2024, भोपाल: ग्रीन ऐग परियोजना से मिलेगी खाद्य सुरक्षा – संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के भारत प्रतिनिधी श्री टाकायूकी हॉगीवारा एवं टीम द्वारा गत दिनों श्री एम सेल्वेन्द्रन, सचिव, कृषि से मुलाकात कर ग्रीन ऐग परियोजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कई पहलुओं पर चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि जैव विविधता प्रबंधन, जलवायु अनुकूलता, भूमि संरक्षण, वन प्रबंधन, पशुपालन व खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन ऐग परियोजना संचालित की जा रही है।
श्री टाकायूकी ने परियोजना के तहत गतदिनों प्रोजेक्ट क्षेत्र में किए गए भ्रमण को लेकर  अपने विचार साझा किए। श्री टाका ने श्री सेल्वेन्द्रन से ग्रीन ऐग परियोजना के माध्यम से क्षेत्र किये जा रहे कार्यो को कन्वर्जेन्स द्वारा बढ़ावा देने पर विमर्श किया। साथ ही परियोजना के माध्यम से ग्रामीणों की बेहतर आजीविका के लिए विभिन्न सेक्टर में कार्य करते हुए  पशुपालन, मिल्क कलेक्शन सेन्टर, बॉयोगैस प्लांट एवं प्लांटेशन इत्यादी के बारे में चर्चा की।

ज्ञातव्य है कि ग्रीन ऐग परियोजना जिला श्योपुर के ब्लॉक विजयपुर और मुरैना के सबलगढ़ के चिन्हित क्षेत्र में संचालित की जा रही है।
उक्त बैठक में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अधिकारी श्री रविंद्र मोदी, श्री गोपाल सिंह सोलंकी, साथ ही ग्रीन ऐग परियोजना की एन.पी.एम.यू. टीम दिल्ली से श्री मनोज कुमार मिश्रा, एनआरएम स्पेशलिस्ट श्रीमती देवश्री नायक एवं हेमंत सिंह मौजूद थे एवं भोपाल एस.पी.एम.यू. टीम से श्री सुजान सिंह बिमल , सुश्री श्वेता चौरसिया, श्रीमती मिली मिश्रा, सुश्री बुशरा खान उपस्थित थीं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com