Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

यूपी एग्रीज योजना: उत्तरप्रदेश के किसानों को मिलेगा विदेश में प्रशिक्षण

02 सितम्बर 2024, लखनऊ: यूपी एग्रीज योजना: उत्तरप्रदेश के किसानों को मिलेगा विदेश में प्रशिक्षण – उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए एक नई योजना ‘यूपी एग्रीज’ शुरू की है, जो कृषि उत्पादन बढ़ाने और कृषि से जुड़े उद्योगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बनाई गई है। इस योजना को विश्व बैंक की मदद से लागू किया जाएगा।

‘यूपी एग्रीज’ योजना के तहत, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण देने के लिए विदेश भेजा जाएगा और कृषि सेक्टर के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मूंगफली, मिर्च, और हरी मटर जैसी फसलों के क्लस्टर और संबंधित उद्योगों के विकास को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 76 फीसदी ज़मीन कृषि के लिए उपयोग होती है, और राज्य में 187.70 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि है। हालांकि, बुंदेलखंड, पूर्वांचल, और विंध्य क्षेत्र में अभी भी सुधार की जरूरत है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कृषि उत्पादन में 50 प्रतिशत योगदान है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश का योगदान केवल 28 प्रतिशत है। बुंदेलखंड की जनसंख्या 7 प्रतिशत होने के बावजूद इसका कृषि उत्पादन में योगदान मात्र 5.5 प्रतिशत है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस योजना के अंतर्गत, 4000 करोड़ रुपये की परियोजना के माध्यम से किसानों, कृषक समूहों, मत्स्य पालकों और कृषि क्षेत्र की एमएसएमई इकाइयों को सीधा लाभ मिलेगा। यह परियोजना पूर्वी उत्तर प्रदेश के 21 और बुंदेलखंड के 7 जिलों में लागू की जाएगी, जिससे 10 लाख किसानों को प्रत्यक्ष सहायता प्राप्त होगी, जिनमें 30 प्रतिशत महिला किसान होंगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

‘यूपी एग्रीज’ परियोजना, उत्तर प्रदेश को देश के कृषि सेक्टर का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे किसानों को न केवल लाभ होगा, बल्कि कृषि में नए प्रयोगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com