Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

क्रिस्टल ने मक्का, सोयाबीन के लिए नया कीटनाशक प्रोक्लेम एक्स्ट्रा लॉन्च किया

28 अगस्त 2024, नई दिल्ली: क्रिस्टल ने मक्का, सोयाबीन के लिए नया कीटनाशक प्रोक्लेम एक्स्ट्रा लॉन्च किया – क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लि.ने मक्का और सोयाबीन के लिए एक नया कीटनाशक प्रोक्लेम एक्स्ट्रा लॉन्च किया है। प्रोक्लेम एक्स्ट्रा को सभी तरह के कैटरपिलर, खासकर स्पोडोप्टेरा प्रजातियों जैसे फॉल आर्मीवर्म के खिलाफ प्रभावी सुरक्षा देने  के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह लंबे समय तक फसल सुरक्षा सुनिश्चित करता है और किसानों को फसल की  अधिकतम उपज प्राप्त करने में मदद करता है।

प्रोक्लेम एक्स्ट्रा एक संपर्क, प्रणालीगत और ट्रांसलैमिनर कीटनाशक है जो कैटरपिलर को लकवाग्रस्त कर मारने का काम करता है। यह एक ईसी फॉर्मूलेशन है जो फसलों पर कई प्रकार इल्ली पर कुशल नियंत्रण करता है। इसके उपयोग के बाद इल्ली  तेजी से फसल को नुकसान नहीं करती  है, और यह लंबी अवधि के लिए प्रभावी नियंत्रण देता है। यह कीटों के जीवन चक्र  को रोकता है, जिससे कीटों का हानिकारक चरण में परिवर्तित होने की प्रक्रिया रुक जाती है।

किसानों को सलाह दी जाती है कि वे सोयाबीन की बुआई के 30-60 दिनों और 60-90 दिनों के चरण में प्रोक्लेम एक्स्ट्रा का उपयोग करें। वहीं, मक्का के लिए बुआई के 11-25 दिनों और 26-60 दिनों के बाद इसका छिड़काव किया जाना चाहिए। दो छिड़कावों के बीच 15 दिन का अंतराल बनाए रखना आवश्यक है। इसकी प्रभावशीलता को अधिक  बढ़ाने के लिए, क्रिस्टल द्वारा  किसानों को इसके सही और सुरक्षित उपयोग के बारे में प्रशिक्षण दिया जायेगा ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रोक्लेम एक्स्ट्रा के लॉन्च पर, क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लि. के प्रबंध निदेशक, श्री अंकुर अग्रवाल ने कहा, “क्रिस्टल का मिशन कृषक समुदाय के साथ मिलकर काम करना और फसल सुरक्षा में कृषि लाभप्रदता और स्थिरता में सुधार करना है, यही वह मूल है जहां हमने प्रोक्लेम एक्स्ट्रा की कल्पना की थी। यह  सभी के लिए खेती को लाभदायक  बनाने के हमारे प्रयासों का एक विस्तार है।”

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

“प्रोक्लेम एक्स्ट्रा फसल सुरक्षा में एक गेम-चेंजर है जिसे कृषि लाभप्रदता और स्थिरता को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह अनूठा सूत्रीकरण इल्ली  को प्रभावी ढंग से लक्षित करता है, जिससे सोयाबीन और मक्का किसानों के लिए अधिक उपज सुनिश्चित होती है”- क्रिस्टल के बिक्री और विपणन प्रमुख श्री सोहित सत्यावली ने कहा।

उत्पाद के प्रभाव के बारे में श्री प्रवीण गौर, पोर्टफोलियो हेड  ने कहा, “ईसी फॉर्मूलेशन के रूप में डिज़ाइन किया गया, प्रोक्लेम एक्स्ट्रा अपने अद्वितीय संपर्क, प्रणालीगत और ट्रांसलेमिनर गुणों के माध्यम से इल्ली  के खिलाफ व्यापक नियंत्रण देता  है।”

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com