Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर जिला सहकारी विकास समिति की बैठक सम्पन्न

29 मई 2025, इंदौर: इंदौर जिला सहकारी विकास समिति की बैठक सम्पन्न – इंदौर जिले की ग्राम पंचायतों में स्थापित प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं, प्राथमिक दुग्ध उत्पादक एवं मत्स्य सहकारी समितियों को बहुउद्देशीय बनाया जायेगा। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में इस तरह की सहकारी समितियां गठित होंगी। जिले में इस तरह की वर्तमान में 140 समितियां कार्यरत है। शेष ग्राम पंचायतों में भी चरणबद्ध रूप से उक्त समितियों का गठन किया जायेगा। इस वर्ष जिले में 10 ग्राम पंचायतों में इस तरह की समितियों के गठन का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी आज यहां कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा ली गई जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में दी गई। बैठक में उपायुक्त सहकारिता श्री मदन गजभिये, इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आलोक जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में बताया गया कि राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशानुसार इंदौर जिले की ग्राम पंचायतों में स्थापित प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं, प्राथमिक दुग्ध उत्पादक एवं मत्स्य सहकारी समितियों को बहुउद्देशीय बनाया जायेगा। इसकी प्रक्रिया तेजी से जारी है। जिले में इसके तहत उक्त संस्थाओं गैस एजेंसी, खुदरा, पेट्रोल/डीजल बिक्री करने के केन्द्र, जन औषधि केंद्र, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र आदि संचालित किये जायेंगे। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने इस संबंध में सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। बताया गया कि अन्न भण्डारण योजना के पायलट प्रोजेक्ट के लिये इंदौर जिले की पांच सहकारी संस्थाओं का चयन किया गया है। गोदाम बनाने के संबंध में अपेक्स बैंक स्तर पर संस्थाओं द्वारा अनुबंध कर लिया गया है।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिये कि प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन हेतु आगामी कार्रवाई अविलम्ब कराई जाये। बताया गया कि जिले के सभी विकास खंडों में कृषक उत्पादक संगठनों का गठन भी सुनिश्चित किया जायेगा। जानकारी दी गई कि जिले में सहकारी संस्थाओं को बहुउद्देशीय बनाने के दृष्टिकोण से जिले की पांच संस्थाओं में गैस एजेंसी संचालित करने का निर्णय लिया गया है। जिले की आगरा, कनाड़िया, गवली पलासिया, मेंडकवास और राऊ समितियों का चयन किया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया कि खाद्य विभाग के सहयोग से संबंधित गैस कंपनियों से आगामी कार्रवाई कराई जाये। जानकारी दी गई कि जिले की चार संस्थाओं हातोद, राऊ, सांवेर, बेटमा में जन औषधि केन्द्र प्रारंभ करने के संबंध में फार्मासिस्ट की नियुक्ति हो गई है। शेष औपचारिकताएं चल रही है। इनमें से हातोद में औषधि का विक्रय प्रारंभ हो गया है। जिले की 120 संस्थाओं में ऋण एवं नगद रुप से खाद वितरण/विक्रय किया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि पंचायत स्तर पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिये पीएम कुसुम योजना लागू की जा रही है। इसके लिये जिले की पांच संस्थाओं देपालपुर, आगरा, राऊ, नागपुर और खुडेल का चयन किया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने आगामी कार्रवाई शासन के निर्देशानुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com