Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दक्षिण – पश्चिम मानसून का केरल में प्रवेश

मध्यप्रदेश में लू और वर्षा का मिलाजुला दौर

30 मई 2024, इंदौर: दक्षिण -पश्चिम मानसून का केरल में प्रवेश – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार   पिछले 24 घंटों के दौरान  मध्यप्रदेश  के चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में  कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में  मौसम  मुख्यतः  शुष्क रहा। रीवा, सतना, सीधी, शहडोल, नौगाँव (छतरपुर), टीकमगढ़, दमोह,दतिया ,ग्वालियर , शिवपुरी में  लू का  प्रभाव  रहा । खजुराहो (छतरपुर), निवाड़ी तीव्र लू का प्रभाव  रहा । टीकमगढ़, दमोह,  दतिया  एवं ग्वालियर में  गरम रात रही ।  

मौसम – आज 30 मई 2024 को  दक्षिण -पश्चिम  मानसून केरल  में  प्रवेश कर चुका है। साथ ही  नागालैंड ,  मणिपुर , मिजोरम , अरुणाचल  प्रदेश  के पूरे  क्षेत्रों में  तथा त्रिपुरा , मेघालय और असम के  अधिकांश  क्षेत्रों सहित पूर्वोत्तर भारत भारत के  अधिकांश हिस्सों तक पहुँच चुका है। साथ ही चक्रवातीय परिसंचरण  पश्चिमोत्तर  उत्तर प्रदेश के ऊपर सक्रिय है।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र के अनुसार राजगढ़, गुना,  दतिया , भिंड , मुरैना, सिंगरौली , सीधी,सतना, छतरपुर,  पन्ना , निवाड़ी ,  मैहर , दमोह, टीकमगढ़, खरगोन  जिलों में कहीं -कहीं  लू चलेगी और रात गरम रहेगी। जबकि रीवा, मउगंज,अशोकनगर, शिवपुरी , ग्वालियर , अनुपपुर, डिंडोरी , शहडोल, छिंदवाड़ा , सिवनी , मंडला, बालाघाट, सागर, पांढुर्ना , विदिशा , श्योपुरकलां जिलों में वज्रपात के साथ 30 -40  किमी /घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और कहीं -कहीं हल्की वर्षा होने का अनुमान है।  

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)