Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों का उत्थान करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- सीएम

05 नवंबर 2024, भोपाल: किसानों का उत्थान करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- सीएम – प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा है कि सरकार किसानों का उत्थान करने के लिए प्रतिबद्ध है और जनवरी 2025 से किसानों के साथ ही युवाओं, महिलाओं और गरीबों को समृद्ध बनाने के लिए मिशन चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा है कि दशकों से उपेक्षित रहे समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन में बदलाव लाने के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए हम एक जनवरी से चार नए मिशन शुरू करने जा रहे हैं। हमारी सरकार युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए जनवरी 2025 में मिशन मोड में प्रतिबद्धता से काम करने जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री   मोदी ने युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के आर्थिक उत्थान और बेहतरी के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास भरने का संकल्प लिया है। मध्यप्रदेश सरकार इन वर्गों के आर्थिक विकास के लिए ठोस पहल कर रही है। एक जनवरी 2025 से प्रदेश में चार मिशन- युवा शक्ति मिशन, गरीब कल्याण मिशन, किसान कल्याण मिशन और महिला सशक्तिकरण मिशन शुरू किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प को पूरा करने की पहल करने वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा शक्ति मिशन के तहत युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और नेतृत्व के अवसर प्रदान कर सशक्त बनाया जाएगा। गरीब कल्याण मिशन में गरीब और वंचित वर्ग को सामाजिक सुरक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी। महिला सशक्तिकरण मिशन में महिलाओं को शिक्षित, स्वावलंबी और आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। किसान कल्याण मिशन का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और कृषि को अधिक लाभ का व्यवसाय बनाना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को साकार करने के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 3.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का लोक कल्याणकारी बजट पारित किया गया है। आगामी वर्षों में बजट को दोगुना करने का निर्णय लिया गया है। सरकार प्रदेश को मजबूत बनाने के लिए जन भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com