Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा जिले में चना–मसूर पंजीयन हुआ प्रारंभ, 16 मार्च अंतिम तिथि

21 फरवरी 2026, छिन्दवाड़ा: छिंदवाड़ा जिले में चना–मसूर पंजीयन हुआ प्रारंभ, 16 मार्च अंतिम तिथि – शासन के निर्देशानुसार जिले में चना एवं मसूर फसल के उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन  शुक्रवार  से प्रारंभ कर दिया गया है, जिसकी अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित की गई है। कलेक्टर श्री नारायन एवं उप संचालक कृषि श्री सिंह ने कृषकों से पंजीयन कराने की अपील की है।

कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में कलेक्टर श्री नारायन ने  महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक एवं उपायुक्त सहकारिता को निर्देश दिए गए कि सभी गेहूं पंजीयन केंद्रों पर तत्काल प्रभाव से चना–मसूर पंजीयन शुरू कराया जाए। कलेक्टर श्री नारायन ने जिले के सभी गेहूं, चना एवं मसूर बोने वाले किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में सभी एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी, जनपद सीईओ, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, कृषि विभाग के अधिकारी, समिति प्रबंधक एवं ऑपरेटर समन्वय बनाकर कार्य करें। किसानों को सुविधा देने के लिए पंजीयन सभी सहकारी समितियों, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से भी किया जा सकेगा।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर जैन, उपसंचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह, उपसंचालक उद्यानिकी श्री एमएल उइके सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक टीएल बैठक में पंजीयन प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा समितिवार पंजीयन की निगरानी कर समिति प्रबंधकों की जवाबदेही तय की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक किसानों का समय-सीमा में पंजीयन सुनिश्चित हो सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें