Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भरसक प्रयास कर रही सरकार

16 सितम्बर 2022, चंडीगढ़: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भरसक प्रयास कर रही सरकार – हरियाणा प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं का परिणाम है कि अब किसान रासायनिक खेती से प्राकृतिक खेती की ओर जा रहे हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को कुरुक्षेत्र गुरुकुल में प्राकृतिक खेती पर समीक्षा बैठक आयोजित होगी।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि आज बेशक हम खाद्यान्नों के मामले में आत्मनिर्भर हैं, परन्तु इसके लिए हमें एक बहुत बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ी है। हमने खाद्यान्नों के मामले में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए रासायनिक खादों, खरपतवारनाशकों और कीटनाशकों का अंधाधुंध प्रयोग किया। जिससे जमीन, जल और वायु प्रदूषित हुए। इसके साथ ही, कृषि की उत्पादन लागत बढ़ी है और उत्पादकता में कमी आई है। यही कारण है कि आज किसान विशेषकर युवा वर्ग खेती से विमुख होने लगा है।
श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्राकृतिक खेती समृद्धि का साधन होने के साथ-साथ हमारी धरती मां का सम्मान और सेवा भी है। इससे किसानों की लागत कम होगी और किसानों की आय पहले साल से ही बढ़ेगी। प्राकृतिक खेती से धरती की सेहत बेहतर होगी और लोगों को अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद भी मिल सकेंगे। यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां भारत ने सदियों से दुनिया का नेतृत्व किया है, इसलिए अब समय आ गया है कि हम प्राकृतिक खेती के रास्ते पर आगे बढ़ें।

उल्लेखनीय है कि कुरुक्षेत्र गुरुकुल में आयोजित होने वाली इस समीक्षा बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के साथ गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल, गुजरात के कृषि मंत्री श्री राघव पटेल, हरियाणा के कृषि मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल, केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के सचिव श्री मनोज आहूजा, हरियाणा के कृषि विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा तथा केन्द्र व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: पैक्स से सभी किसानों को मिलेगा उवर्रक, सहकारिता विभाग ने जारी किए निर्देश

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )