Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एफपीओ के अच्छे प्रोजेक्ट नाबार्ड से स्वीकृत कराएंगे- कलेक्टर रतलाम

16 जुलाई 2024, रतलाम: एफपीओ के अच्छे प्रोजेक्ट नाबार्ड से स्वीकृत कराएंगे- कलेक्टर रतलाम – किसान उत्पादक संस्थाओं का मूल उद्देश्य किसानों को संगठित करके शोषण से बचाना है जिले में गठित सभी किसान उत्पादक संस्थाएं अपने मूल उद्देश्य के अनुसार कार्य करें, उनके अच्छे प्रोजेक्ट नाबार्ड से स्वीकृत कराए जाएंगे। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने गत दिनों आयोजित  बैठक में दिए।

जिले की किसान उत्पादक संस्थाओं (एफपीओ) के संचालक , पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, कृषि उपसंचालक सुश्री नीलम चौहान, नाबार्ड जिला प्रबंधक श्री एन.के. सोनी, सहकारिता उपायुक्त श्री संतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।रतलाम जिले में 22 किसान उत्पादक संस्थाएं कार्यरत हैं जिनके द्वारा विभिन्न गतिविधियां की जा रही है। कलेक्टर श्री बाथम ने बैठक में निर्देशित किया कि किसान उत्पादक संस्थाएं उपज पर आधारित खाद्य प्रसंस्करण  इकाइयां  स्थापित करने के लिए अच्छे प्रोजेक्ट बनाकर आगे आएं, उनके प्रोजेक्ट नाबार्ड  से स्वीकृत कराए जाएंगे। कलेक्टर द्वारा एफपीओ संचालकों से उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

इस अवसर पर नाबार्ड के जिला प्रबंधक श्री एन. के सोनी ने एफपीओ तथा किसानों के हित में नाबार्ड द्वारा संचालित योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एफपीओ सतत नाबार्ड जिला शाखा के संपर्क में  रहें जिससे उन्हें आधिकाधिक रूप से लाभान्वित किया जा सके। नाबार्ड तथा कृषि विभाग द्वारा एफपीओ में शामिल किसानों को एक्सपोजर विजिट भी कराई जाएगी। बैठक में उपस्थित एफपीओ  संचालकों  द्वारा गतिविधियों की जानकारी कलेक्टर को दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com