Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

किसानों के लिए खुशखबरी: MP सरकार कृषि यंत्रों पर दे रही भारी सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

15 जुलाई 2025, भोपाल: किसानों के लिए खुशखबरी: MP सरकार कृषि यंत्रों पर दे रही भारी सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन – मध्यप्रदेश के किसानों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। खेती को उन्नत और आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने हैप्पी सीडर, सुपर सीडर और स्मार्ट सीडर जैसी आधुनिक मशीनों पर 40% से 50% तक की सब्सिडी देने की घोषणा की है। कृषि अभियांत्रिकी निदेशालय, भोपाल द्वारा यह योजना ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर चलाई जा रही है, जहां इच्छुक किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी मशीन की कीमत पर तय होती है। उदाहरण के तौर पर, हैप्पी सीडर मशीन की कीमत लगभग ₹2.60 लाख से ₹2.85 लाख तक होती है, जिस पर किसानों को ₹1.05 लाख तक की सब्सिडी मिल सकती है। इसी तरह, सुपर सीडर और स्मार्ट सीडर पर भी इसी अनुपात में सब्सिडी दी जाती है।

इस योजना में छोटे, सीमांत और महिला किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है। किसान पोर्टल पर उपलब्ध सब्सिडी कैलकुलेटर से अपने यंत्र पर मिलने वाली सब्सिडी की सटीक जानकारी ले सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

डिमांड ड्राफ्ट जरूरी

आवेदन के समय किसानों को ₹4,500 का डिमांड ड्राफ्ट (DD) जमा करना होगा:
1. डीडी खुद के बैंक अकाउंट से बनेगा
2. नामांकन जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम से
3. निर्धारित राशि से अधिक या कम डीडी स्वीकार नहीं किया जाएगा

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन के लिए किसानों को ये दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे:
– आधार कार्ड
–  मोबाइल नंबर (OTP सत्यापन हेतु)
– बैंक पासबुक का पहला पेज
– खसरा/खतौनी या B-1 की नकल
–  ट्रैक्टर RC (यदि ट्रैक्टर आधारित यंत्र है)
-₹4,500 का डिमांड ड्राफ्ट

आवेदन कैसे करें?

किसान नीचे दिए गए लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकते हैं:
1. पोर्टल लिंक: https://farmer.mpdage.org/Home/Index
2. आधार सत्यापन: https://farmer.mpdage.org/Registration/AadharVerification
3. आवेदन मिलने के बाद लॉटरी प्रणाली से चयन किया जाएगा
4. परिणाम पोर्टल पर ही घोषित होंगे।

इन बातों का रखें ध्यान:

–  डीडी केवल सहायक कृषि यंत्री के नाम से ही बनवाएं
–  गलत या अपूर्ण दस्तावेजों से आवेदन रद्द हो सकता है
–  लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और जानकारी पोर्टल पर ही दी जाएगी
–  किसी भी सहायता के लिए अपने जिले के कृषि विभाग या सहायक कृषि यंत्री से संपर्क करें

क्यों है ये योजना खास?

यह योजना उन किसानों के लिए एक बड़ा अवसर है, जो खेती में तकनीक का उपयोग करना चाहते हैं और कम लागत में अधिक उत्पादकता हासिल करना चाहते हैं। सरकार की इस पहल से ना सिर्फ खेती आसान होगी बल्कि किसानों की आर्थिक मजबूती भी सुनिश्चित होगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com