राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के लिए खुशखबरी! नरसिंहपुर में 200 किसानों को वितरित किए गए उन्नत बीज, बढ़ेगा उत्पादन और आय

13 जुलाई 2026, भोपाल: किसानों के लिए खुशखबरी! नरसिंहपुर में 200 किसानों को वितरित किए गए उन्नत बीज, बढ़ेगा उत्पादन और आय – किसानों की आय बढ़ाने और सोयाबीन की उत्पादकता में सुधार लाने के उद्देश्य से कृषि विभाग नरसिंहपुर ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कृषि विभाग एवं शक्ति पूजा एफपीओ, करेली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिले के करीब 200 किसानों को उन्नत गुणवत्ता वाले सोयाबीन बीज वितरित किए गए। विभाग का उद्देश्य किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराकर वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देना और अधिक उत्पादन सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़े स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्यों को भी प्रदर्शन प्लॉट तैयार करने के लिए 30-30 किलोग्राम सोयाबीन बीज उपलब्ध कराए गए। इन प्रदर्शन प्लॉटों के माध्यम से आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक किसान उन्नत खेती की पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें।

वैज्ञानिक खेती अपनाने की दी सलाह

कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों से गुणवत्तापूर्ण बीजों के साथ वैज्ञानिक खेती की तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समय पर बुवाई, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, फसल की नियमित निगरानी और कीट-रोग नियंत्रण के उपाय अपनाकर किसान बेहतर उत्पादन और अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

विभाग ने बताया कि किसानों को केवल उन्नत बीज ही नहीं, बल्कि खेती के प्रत्येक चरण में तकनीकी मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ मिलेगा और वे कम लागत में बेहतर उत्पादन हासिल कर सकेंगे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global A