Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना को मिला एक और राष्ट्रीय अवार्ड

नई दिल्ली में 25 मार्च को मिलेगा सीएसआई एसआईजी ई-गवर्नेंस अवार्ड, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं  

25 मार्च 2023, रायपुर । छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना को मिला एक और राष्ट्रीय अवार्ड – छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना को फिर से एक राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। इस योजना को 20वां कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप ई-गवर्नेंस अवार्ड 2022 से नवाजा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने इसके लिए प्रदेशवासियों एवं कृषि विभाग के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है।

यह अवार्ड 25 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलीजी के डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सभागृह में दिया जाएगा। गोधन न्याय योजना को राज्य और प्रोजेक्ट केटेगरी में चयनित किया गया है। उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना को पूर्व में ‘‘स्कॉच गोल्ड अवार्ड’’ और राष्ट्रीय स्तर पर एलेट्स इनोवेशन अवार्ड’’ भी मिल चुका है।

महत्वपूर्ण खबर : देश का दूसरा मिलेट कैफे छत्तीसगढ़ के कोरबा में हुआ शुरू

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile