Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

बकरी पालक 10+1 बकरी पालन योजना का लाभ उठाएं

07 अगस्त 2025, मंदसौर: बकरी पालक 10+1 बकरी पालन योजना का लाभ उठाएं – पशुपालन एवं डेयरी विभाग उपसंचालक द्वारा बताया गया  कि  सभी बकरी पालक, पशु पालन  विभाग की 10+1 बकरी इकाई का लाभ  उठाएं ।

योजना के अंतर्गत बकरी पालकों को 10 स्थानीय नस्ल की बकरी, जमुनापारी व सिरोही नस्ल का 1 बकरा के साथ साथ बकरी इकाई का 5 वर्ष की अवधि का बीमा तथा 3 माह के  लिए  बकरी आहार प्रदान  किया जाता है। इकाई लागत 77 हजार 456 रुपये पर अनुदान अ.जा./अ.ज.जा वर्ग हेतु 60 प्रतिशत अनुदान राशि 46 हजार 474 रुपये सामान्य वर्ग हेतु 40 प्रतिशत अनुदान राशि 30982 रुपये हितग्राही अंशदान 10 प्रतिशत 7 हजार 750 रुपये शेष बैंक ऋण व चयन प्रक्रिया-हितग्राही का ग्राम सभा का प्रस्ताव ठहराव, जनपद पंचायत  की  कृषि स्थाई समिति के अनुमोदन एवं बैंक  स्वीकृति के उपरान्त उप  संचालक  पशुपालन डेयरी, मंदसौर द्वारा प्रकरण बैंक को प्रेषित करें । आवेदन व अधिक जानकारी हेतु निकटतम पशु चिकित्सालय, पशु औषधालय के प्रभारी व  उप संचालक  पशुपालन डेयरी मंदसौर से संपर्क करें ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com