Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शुरू, निवेशकों का जुटान शुरू

24 फ़रवरी 2025, भोपाल: भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शुरू, निवेशकों का जुटान शुरू – मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में “इन्वेस्ट एमपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) 2025” की भव्य शुरुआत हो चुकी है। 24 और 25 फरवरी को होने वाले इस आयोजन में देश-विदेश के निवेशक, राजनयिक और उद्योग जगत के दिग्गज शामिल हो रहे हैं।

समिट का आयोजन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में हो रहा है। यह आयोजन प्रदेश में वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को सुबह 10 बजे करेंगे। वहीं, 25 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह समापन समारोह की शोभा बढ़ाएंगे, जिसकी आधिकारिक पुष्टि मध्य प्रदेश सरकार ने कर दी है।

भोपाल शहर को समिट के लिए पूरी तरह संवार दिया गया है। प्रमुख सड़कों का नवीनीकरण किया गया है, जबकि चौक-चौराहों को आकर्षक कलाकृतियों, रंगीन पेंटिंग्स और भव्य सजावट से सजाया गया है। प्रमुख स्थानों पर लाइटिंग फव्वारे लगाए गए हैं, वहीं दीवारों पर मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उकेरा गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

वैश्विक निवेशकों की भागीदारी

राज्य सरकार ने 60 देशों के उद्यमियों को आमंत्रित किया है, जो मध्य प्रदेश की विशाल निवेश संभावनाओं का आकलन कर रहे हैं। समिट में 13 देशों के राजदूत, 6 उच्चायुक्त और कई काउंसल जनरल भाग ले रहे हैं, जो प्रदेश में औद्योगिक अवसरों को मजबूत करने पर चर्चा कर रहे हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विभिन्न संभागों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, देश के प्रमुख शहरों में इंटरएक्टिव सेशंस और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूके, जर्मनी और जापान में रोडशो आयोजित किए, जिनका सकारात्मक प्रभाव अब इस समिट में देखने को मिल रहा है।

GIS-2025 में जर्मनी, जापान, स्विट्जरलैंड और मलेशिया के काउंसल जनरल्स के नेतृत्व में एक प्रमुख राजनयिक प्रतिनिधिमंडल शामिल हो रहा है। इसके अलावा, यूके, पोलैंड, नीदरलैंड और कनाडा के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी समिट में भाग ले रहे हैं। नेपाल, मोरक्को, जिम्बाब्वे, अंगोला और बुर्किना फासो के राजदूतों के साथ-साथ रवांडा, सेशेल्स, जमैका, लेसोथो और युगांडा के उच्चायुक्तों की उपस्थिति ने इस समिट को और प्रभावी बना दिया है।

विश्व बैंक इस समिट में अहम भूमिका निभा रहा है। कंट्री डायरेक्टर ऑगस्टे टानो कौआमे अपनी टीम के साथ यहां मौजूद हैं। इसके अलावा, वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसिज़ (WAIPA) से डिप्टी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दुश्यंत ठाकर भी समिट में भाग ले रहे हैं।

GIS-2025 के माध्यम से मध्य प्रदेश वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में उभर रहा है। इस दो दिवसीय आयोजन में होने वाली चर्चाएं और समझौते प्रदेश के औद्योगिक भविष्य को एक नई दिशा देंगे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com