Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को नई सौगातें देने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार

राष्ट्रीय राजमार्ग-146 के अपग्रेडशन और विकास के लिए 903.44 करोड़ की मंजूरी

25 अक्टूबर 2024, भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को नई सौगातें देने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश को नई सौगातें देने के लिए प्रधानमंत्री का निर्णय सराहनीय है। हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय राजमार्ग-146 के ग्यारसपुर से राहतगढ़ खंड को 4-लेन में अपग्रेड करने के लिए 903.44 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

पेसा मोबिलाइजर्स का मानदेय 8 हजार रुपए किया गया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय क्षेत्रों में काम करने वाले पेसा मोबिलाइजर्स के मानदेय को 4 हजार रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 8 हजार रुपए किए जाने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने इसे जनजातीय वर्ग की सशक्तिकरण यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय विकास के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अंतरिक्ष स्टार्टअप्स को मिलेगी बड़ी मदद

केंद्र सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्टअप्स के लिए 1,000 करोड़ रुपए के उद्यम पूंजी कोष की स्थापना को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कोष IN-SPACe के तहत काम करेगा और लगभग 40 स्टार्टअप्स को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। यह प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत लिया गया एक बड़ा निर्णय है, जो अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में निजी निवेश को बढ़ावा देगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com