राज्य कृषि समाचार (State News)

सूखा व अल्प वर्षा की आशंका को देखते हुए फसलों का बीमा कराएं

17 जुलाई 2026, रतलामसूखा व अल्प वर्षा की आशंका को देखते हुए फसलों का बीमा कराएं – उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने बताया कि भारत सरकार द्वारा रतलाम जिले को अल नीनो से प्रभावित जिलों में घोषित किया गया है। अलनीनो के कारण रतलाम जिले में अल्प वर्षा व सूखा की स्थिति बनने की संभावना बनी हुई है, जिससे खरीफ फसलो की नुकसान होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत 1 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक खरीफ  फसलों  का बीमा किया जा रहा है। फसल बीमा कराने के लिये आवेदन, आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं भूमि संबंधी पावती की छायाप्रति, बुवाई प्रमाण-पत्र,  मोबाइल  नंबर, फार्मर आईडी दस्तावेज होना आवश्यक है। खरीफ हेतु अधिसूचित फसलों के लिए कृषक प्रीमियम प्रति हेक्टेयर सोयाबीन के लिए 1040 रुपये, मक्का के लिए 800 रुपये तथा कपास के लिए 3150 रुपये निर्धारित किया गया है।

अलनीनो के कारण रतलाम जिले मे वृहद स्तर पर फसलों की क्षति की संभावना को देखते  हुए  जिले के कृषकों को सलाह दी जाती है, कि समस्त अधिसूचित  फसलों  के समस्त रकबे का बीमा  कराएं । जिससे सूखा या अल्प वर्षा एवं अन्य किसी प्राकृतिक आपदा के कारण  फसलों की क्षति होने की दशा में  कृषकों  को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा दावा राशि का लाभ प्राप्त हो सके। किसान  भाइयों से आग्रह है कि  फसलों का शत प्रतिशत फसल बीमा कराना सुनिश्चित करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture