Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सभी पात्र किसानों के केसीसी जारी करवाएं – कलेक्टर शर्मा

28 सितम्बर 2022, आगर मालवा: सभी पात्र किसानों के केसीसी जारी करवाएं – कलेक्टर शर्मा – कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा ने रबी सीजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में कृषि विभाग, सहकारिता, उद्यानिकी, मार्कफैड, पशुपालन, डेयरी,कृषि विज्ञान केंद्र,मछली पालन आदि विभागों की समीक्षा कर रबी सीजन की कार्य योजना एव आदान सामग्री, भंडारण, पूर्ति की योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त सहकारिता सुनिता गोठवाल, उप संचालक कृषि श्री एनवी वर्मा, उप संचालक उद्यानिकी श्री सुरेश राठोर नोडल अधिकारी केंद्रीय सहकारी बैंक श्री सुरेश शर्मा, एस एल आर श्री राजेश सरवटे सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे ।

 बैठक में कलेक्टर ने उपसंचालक कृषि, जिला विपणन अधिकारी,उपायुक्त सहकारिता व नोडल केंद्रीय सहकारी बैंक को संयुक्त दल बनाकर रबी सीजन में लगने वाली आदान सामग्री की व्यवस्था, भंडारण व पूर्ति के संबंध में किसानों से लगातार जीवित संपर्क बनाए रखकर कार्य करने के निर्देश दिए।उपसंचालक कृषि से रबी सीजन में उत्पादित होने वाली क्रॉप के संबंध में फसलवार जानकारी प्राप्त कर लक्ष्यानुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  डेयरी पशुपालन व मत्स्य विभाग के अधिकारियों को केसीसी के शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने को कहा गया।वहीं उपायुक्त सहकारिता व नोडल सहकारी बैंक को निर्देशित किया गया कि डिफाल्टर ऋणों की वसूली हेतु नियमानुसार धारा 84 में संस्तभों  से तत्काल प्रकरण दायर करवाये जाकर अवार्ड पारित किए जावें  व कालातीत ऋणों की वसूली की जावे। ऋण वसूली कार्य योजना बनाकर सहकारी बैंक के सुपरवाइजर व शाखाप्रबंधक को जवाबदेही दी जाकर की जावे । इसी प्रकार केसीसी से वंचित पात्र किसानों का सर्वे कर मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत शतप्रतिशत सेचुरेटेड किया जावे कोई भी पात्र इच्छुक किसान केसीसी से वंचित नहीं रहे।

कलेक्टर ने बैठक के दौरान पशुपालन विभाग के अधिकारी को जिले में लंपी वायरस पर सतत निगरानी रखने के निर्देश देते हुए  सभी पशुओं का जल्द से जल्द टीकाकरण कार्य पूर्ण करने हेतु कहा गया। उद्यानिकी विभाग के अधिकारी को एक जिला एक उत्पाद में स्वीकृत प्रकरणों में ऋण वितरण की कार्यवाही एव लक्ष्य अनुसार प्रकरण तैयार कर आवश्यक कार्यवाही तत्काल पूर्ण कराए जाने तथा जैविक खेती हेतु किसानों को जागरूक कर  प्रोत्साहित कर जैविक खेती का रकबा बढ़ाएं। संतरों में लगने वाले  कीट  व्याधि से बचाव के उपाय से किसानों को अवगत कराने व संतरा उत्पादन में जिले को अग्रणी श्रेणी में लाने का प्रयास किए करने के निर्देश दिए गए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: किसान अब 1.60 लाख रुपये तक का ऋण  मोबाइल से ही स्वीकृत करा सकेंगे

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )