Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

31 जुलाई तक फसल बीमा कराओ-सुरक्षा कवच पाओ

23 जुलाई 2024, देवास: 31 जुलाई तक फसल बीमा कराओ-सुरक्षा कवच पाओ – खरीफ मौसम-2024 में फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। खरीफ में अधिसूचित फसलों के लिए कृषक द्वारा दिए प्रीमियम राशि सोयाबीन के लिए 900 रुपये, मक्का के लिए 480 रुपये प्रति हेक्टेयर है।

  उप संचालक कृषि देवास ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करने के इच्छुक अऋणी कृषक अपनी निकटतम बैंक शाखा/सहकारी समिति/ अधिकृत चैनल/जन सेवा केंद्र (सीएससी) एवं कृषक स्वयं भी राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल www.pmfby.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर योजना से जुड़ सकते हैं।

अऋणी कृषकों को फसल बीमा करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज बैंक पासबुक, फसल बुवाई प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बही/पावती एवं बटाईदार किसान या  किराए पर ली गई भूमि के लिए मालिक द्वारा शपथ पत्र दिया जाना अनिवार्य है। जिले के किसान भाइयों से अनुरोध है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़कर योजना का लाभ उठाएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com