Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर में एफपीओ की बैठक संपन्न

09 अगस्त 2024, बुरहानपुर: कलेक्टर की अध्यक्षता में गत दिनों फार्मर विकास प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) की बैठक आयोजित  की गई । बैठक में एफपीओ को इनपुट लायसेंस, एफएएसएसएआई लायसेंस, एनसीडीईएक्स, अपेडा, जीएसटी, मण्डी लायसेंस हेतु आवेदन करने के साथ ही ऑनलाईन मार्केटिंग प्लेटफार्म जैसे- ई-नाम, ओएनडीसी आदि पर पंजीयन हेतु निर्देशित किया गया।

कलेक्टर ने सभी एफपीओ को अपने शेयर धारक सदस्यों की नियमित समय पर बैठक आयोजित करने एवं विभिन्न विभागों की विभागीय योजनाओं जैसे पीएमएफएमई, बकरी पालन, कस्टम हायरिंग सेन्टर एवं पीकेवीवाय योजनान्तभर्गत कंवर्जेन्स कराने हेतु निर्देशित किया। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी सीबीबीओ को एफपीओ द्वारा उत्पादित उत्पादों के पैकेजिंग मार्केटिंग, ब्राडिंग एवं निर्यात के क्षेत्र में कार्य करें।

कलेक्टर सुश्री मित्तल ने स्व सहायता समूहों को एफपीओ के कार्याे से जोड़ने के साथ ही प्रोसेसिंग एवं प्रोक्योरमेंट हेतु शासकीय भवन उपलब्ध कराने हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिये। बैठक में कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा क्रेता-विक्रेता की बैठक आयोजित करने का सुझाव भी दिया गया। बैठक में उप संचालक कृषि श्री एम.एस.देवके सहित संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com