Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भारतीय सोयाबीन अनुसन्धान संस्थान, इंदौर का स्थापना दिवस 10 दिसंबर को

08 दिसम्बर 2023, इंदौर: भारतीय सोयाबीन अनुसन्धान संस्थान, इंदौर का स्थापना दिवस 10 दिसंबर को – सोयाबीन अनुसन्धान के क्षेत्र में भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद द्वारा वर्ष 1987 में इंदौर में स्थापित देश का अग्रणी भाकृअप – भारतीय सोयाबीन अनुसन्धान संस्थान, इंदौर आगामी 10 दिसंबर को अपना 37 वां स्थापना दिवस मना रहा है । इस अवसर पर आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम में भारत सरकार के कृषि वैज्ञानिक एवं चयन मंडल के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे तथा संस्थान के निदेशक डॉ के.एच.सिंह पिछले वर्ष संस्थान द्वारा प्राप्त अनुसन्धान उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत करेंगे।

डॉ सिंह के अनुसार वर्ष 2022-23 के दौरान संस्थान द्वारा सोयाबीन एन.आर.सी. 165 एवं एन.आर.सी. 181 को मध्य क्षेत्र के लिए इसी वर्ष पहचान हुई हैं। इसके अतिरिक्त भारतीय सोयाबीन अनुसन्धान संस्थान से मध्य क्षेत्र की प्रथम वेजिटेबल सोयाबीन किस्म “एन.आर.सी. 188” की भी पहचान हुई है। इन तीनों किस्मों को भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन पश्चात किसानों के खेतों पर प्रदर्शित किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजन सचिव, डॉ बी.यु. दुपारे, प्रधान वैज्ञानिक के अनुसार इस वर्ष सोयाबीन अनुसन्धान के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को स्थापना दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। साथ ही संस्थान के सेवानिवृत्त कर्मियों को भी उनके द्वारा संस्थान की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। स्थापना कार्यक्रम के दौरान संस्थान की राजभाषा पत्रिका “सोया वृत्तिका”, विस्तार बुलेटिन ‘सोयाबीन की आधुनिक खेती एवं तकनीकी अनुशंसाएं ‘, एग्री बिजनेस इन्क्यूबेशन केंद्र-सोया प्रसंस्करण , मूल्य संवर्धन व उप उत्पाद तकनीकी ’ समेत कई अन्य प्रकाशनों का विमोचन किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)