Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पंजाब इंजीनियरिंग की मशीनों में विदेशी व्यवसायियों ने दिखाई दिलचस्पी

21 जनवरी 2023, इंदौर: पंजाब इंजीनियरिंग की मशीनों में विदेशी व्यवसायियों ने दिखाई दिलचस्पी – इंदौर शहर में गत दिनों सम्पन्न हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने स्थानीय उद्योगों के कार्य की प्रशंसा के साथ ही यहाँ निवेश की कई संभावनाएं भी विकसित की हैं। विभिन्न मशीनों के निर्माण के लिए विख्यात पंजाब इंजीनियरिंग इंदौर की मशीनें भी निवेश का भी एक बहुत अच्छा विकल्प हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए इंदौर आए विभिन्न देशों के व्यवसायियों ने इस कम्पनी कीइंदौर के धार रोड पर स्थित बेटमा फैक्ट्री का भी दौरा किया और इन मशीनों के उत्पादन के साथ ही इनकेआयात और निवेश की संभावनाओं में रूचि दिखाई।

पंजाब इंजीनियरिंग की मशीनों में विदेशी व्यवसायियों ने दिखाई दिलचस्पी

बता दें कि नाइजीरिया, बांग्लादेश, सूडान, घाना, टोंगो आदि देशों के 24 उद्योगपतियों के एक दल ने इन मशीनों के निर्माता व विक्रेता मनविंदरसिंह खालसा से मुलाक़ात की और भविष्य की औद्योगिक संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। व्यवसायी इस बात से बेहद प्रसन्न दिखे कि इन मशीनों द्वारा कैसे छोटे या बड़े पैमाने पर आसानी से निवेश कर बिजनेस को बढ़ाने में और मदद मिल सकती है। इस दौरान उनकी एक अन्य फैक्ट्री पंजाब इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन पर स्थित बड़े प्लांट्स संबंधी जानकारी भी ली। इन प्लांट्स में बेसन प्लांट, स्पाइसेस प्लांट आदि शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब इंजीनियरिंग के कुल 4 कारखाने इंदौर शहर के अलग-अलग स्थानों पर संचालित हैं और यहाँ उच्च तकनीक और पूरी रिसर्च के साथ गुणवत्तापूर्ण मशीनें बनाई जाती हैं जो देश सहित विदेशों में भी पसंद की जा रही हैं।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल में बालियां निकलकर दूध भरने की अवस्था है, इस वक्त क्या-क्या विशेष करें ताकि अच्छा उत्पादन मिल सके

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें