Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कपास स्लॉट बुकिंग में गलती न करें किसान, तय मात्रा से ज्यादा कपास नहीं होगा स्वीकार: मंडी सचिव

27 दिसंबर 2025, भोपाल: कपास स्लॉट बुकिंग में गलती न करें किसान, तय मात्रा से ज्यादा कपास नहीं होगा स्वीकार: मंडी सचिव – कृषि उपज मंडी खरगोन द्वारा समस्त किसान बंधुओं को सूचित किया है कि, भारतीय कपास निगम (सी.सी.आई.) शाखा प्रबंधक इन्दौर द्वारा 24 दिसंबर 2025 से प्रेसनोट जारी कर अवगत कराया था कि कुछ किसान कपास मोबाईल एप में चुक की गई। कपास की मात्रा से काफी अधिक मात्रा में कपास मंडी में ला रहे है, जिससे मंडी एवं फेक्ट्रियों में भीड तथा कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो रही है।            

  मंडी सचिव श्रीमती शर्मिला निनामा ने किसानों से अपील की है कि स्लॉट बुक करते समय मात्रा को सावधानी पूर्वक दर्ज करें और 2 से 3 क्विंटल की निर्धारित सहनशील सीमा से अधिक कपास लेकर मंडी प्रांगण में ना लावें। सहनशील सीमा से अधिक मात्रा के आने वाले किसानों का अतिरिक्त मात्रा वाला कपास स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसान स्लॉट में दी गई मात्रा अनुसार ही कपास मंडी में सी.सी.आई. को विक्रय करने के लिए लाएं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile