राज्य कृषि समाचार (State News)

मप्र के कई जिलों में वर्षा या बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान

19 जुलाई 2025, इंदौर: मप्र के कई जिलों में वर्षा या बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, मध्यप्रदेश  के इंदौर, नर्मदा पुरम संभागों के जिलों में कहीं- कही;भोपाल, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; उज्जैन ,सागर संभागों के जिलों में  अनेक  स्थानों पर; ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर  वर्षा  दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) – बैराड़ 112.0, कराहल 96.0, बड़ौदा 87.0, कुं भराज 80.0, नरवर 77.0,  मंदसौर 74.0, अलीपुर 71.0, बीरपुर 70.0, जावद 69.0, पोहरी 60.0,धनौरा 59.0, सरई 58.2, चितरंगी  56.2, सबलगढ़ 56.0, मनासा 55.0, वि जयपुर 54.0, चाचौड़ा 53.0, सीतामऊ 52.8, घाटीगांव 49.2, चांद 49.0,  श्योपुर 48.2, राघौगढ़ 46.0,मकसूदनगढ़ 46.0, सिंगरौली 45.4, कैलाश 43.0, बमोरी 42.0, कु समी 40.2,  मल्हारगढ़ 39.0, पचोर 38.0,  खिलचीपुर 36.0, शिवपुरी 36.0, नीमच 35.0, गुना 33.2,  ग्वालियर  33.2,मवई 33.2,  नरसिंहगढ़ 32.6, केवलारी 32.2,  ब्या वरा 31.4, कुरवाई 31.2, भावगढ़ 31.0, गोरमी 29.0, आरोन 29.0, जीरापुर 29.0, नौगांव 28.0, संजीत 28.0, करेरा 28.0, भितरवार27.3, धुंधड़का 27.0, गोहद 26.0, सोहागपुर-शहडोल 26.0, सिरोंज  26.0,  पृथ्वीपुर 25.0, भानपुरा 24.4, भिंड  24.0, कयामपुर 24.0, मुरैना 24.0,  वारासिवनी  22.3, सुवासरा 22.2,चिनोर 22.1, नौरोजाबाद 21.6, बीना 21.4, चंदेरी 21.0, मुंगावली 20.0,  झार्डा  20.0, शमशाबाद 20.0, सुसनेर 19.4, राजगढ़ 19.1, छपारा 19.0, पाली 18.2,  भैंदर 18.0, गरोठ17.2, लटेरी 17.2, ओरछा 17.0, मोहखेड़ 16.4,  सेंवढ़ा  16.0, जतारा 16.0, ईसागढ़ 15.0, रौन 15.0, छतरपुर 15.0, जावरा 15.0, सैलाना 15.0, माड़ा 14.8,  दतिया  14.2, लवकुशनगर14.0, पाटन 13.2, आगर 13.0, बि जावर 13.0, खरगापुर 13.0, लहार 12.5, सौसर 12.5, डबरा 12.2,  बड़ा मलहरा  12.0, देवसर 11.2, बड़ौद 11.0, अशोकनगर 11.0, पिछोर 11.0,अटेर 10.0  और  पटेरा में 10.0. मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। शिवपुरी,  श्योपुर, गुना, मंदसौर, मुरैना और नीमच जिलों में भारी वर्षा हुई। 1  जून से 19  जुलाई तक दीर्घावधि औसत से 67  % अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मप्र में औसत से 84  % अधिक तथा पश्चिमी मप्र में 51  % अधिक वर्षा हो चुकी है।

Advertisement
Advertisement

मौसमी परिस्थितियां –  उत्तर – पश्चिम राजस्थान  के उत्तर -पूर्व  और आसपास के इलाकों में बना   डिप्रेशन  पिछले  6  घंटों के दौरान 20 कि मी  प्रति  घंटे की रफ़्तार से  पश्चिम – उत्तर – पश्चिम  की ओर बढ़ा और आज सुबह 0830 बजे भारतीय समयानुसार  उत्तर – पूर्वी  राजस्थान के  उत्तर – पश्चिम  और आसपास के इलाकों में  केंद्रित रहा। इसके  उत्तर – पश्चिम   राजस्थान  से होते  हुए   पश्चिम – उत्तर – पश्चिम  की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान धीरे-धीरे एक सुस्पष्ट  निम्न दबाव वाले क्षेत्र में  कमजोर होने की संभावना है। मानसून ट्रफ मध्य  समुद्र तल पर  डिप्रेशन के केंद्र  से होकर उत्तर – पश्चिम  और  उत्तर – पूर्वी  राजस्थान के आसपास के क्षेत्रों से लेकर उप्र और फिर  पूर्व – दक्षिण  पूर्व  की ओर  उत्तर – पूर्व  बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।  पश्चिमी विक्षोभ  मध्य क्षोभ मंडलीय  स्तरों में एक  ट्रफ  के रूप में अवस्थित है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने भोपाल, विदिशा , रायसेन, सिहोर, राजगढ़,  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा,  खरगोन , बड़वानी, इंदौर, देवास,शाजापुर,आगर, गुना, अशोकनगर, शि वपुरी,  ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना, श्योपुर कलां, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी,जबलपुर,  नरसिंहपुर,  पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, नि वाड़ी, मैहर जिलों में कहीं -कहीं तथा अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम,  उज्जैन , मंदसौर, नीमच,  सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और  पांढुर्ना  जिलों में कुछ स्थानों पर  वर्षा  या गरज चमक के साथ  बौछारें पड़ेंगी। मप्र के कई जिलों में झंझावत , वज्रपात और झोंकेदार  हवाएं चलने का येलो अलर्ट  जारी किया गया है।

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement