Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में वैरियेन्ट ओमिक्रॉन बीएफ-7 से बचाव हेतु गाइडलाइन जारी

कलेक्टर ने कोविड से बचने आमजनों से की अपील

26 दिसम्बर 2022, दंतेवाड़ा।  छत्तीसगढ़ में वैरियेन्ट ओमिक्रॉन बीएफ-7 से बचाव हेतु गाइडलाइन जारी – भारत सरकार के द्वारा कोविड के नए वेरिएंट से बचाव हेतु निर्देश प्राप्त हुए है। जिसमे अन्य देशों की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा देश के सभी राज्यों का अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए है।

इसी के परिपालन में छ.ग. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सभी जिलों में कोविड-19 के नये वैरियेन्ट ओमिक्रॉन बीएफ-7 से बचाव के लिए व्यवहार परिवर्तन एवं जन जागरूकता लाने गाइडलाइन जारी किया गया है। कोविड से मिलते जुलते लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार सांस लेने में समस्या, सरर्दद होने पर कोविड-19 टेस्ट जरूर कराएं एवं तत्काल डॉक्टर से सम्पर्क करें। कोविड-19 धनात्मक पाए जाने पर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग किया जाए तथा पॉजिटिव प्रकरणों का उपचार किया जाए। संक्रमित व्यक्ति कोविड-19 के आइसोलेशन के नियमों का पालन करें। हाथ को साबुन पानी से बार-बार धोए अथवा एल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर का उपयोग करें। छींकते और खांसते समय अपना मुंह व नाक रुमाल से ढकें। जिला कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने जिले के आमजनों से अपील की है कि कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए उपरोक्त बिंदुओं का पालन करें और स्वयं एवं परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  

महत्वपूर्ण खबर: उर्वरक अमानक घोषित, क्रय- विक्रय प्रतिबंधित

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile