राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीफ उपार्जन में किसानों की सुविधा व गुणवत्ता पर नजर, विदिशा में खंड स्तरीय उपार्जन समिति गठित  

01 सितंबर 2026, विदिशा: खरीफ उपार्जन में किसानों की सुविधा व गुणवत्ता पर नजर, विदिशा में खंड स्तरीय उपार्जन समिति गठित – खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विदिशा जिले में उपार्जन कार्यों की सुचारू व्यवस्था, उपार्जन केंद्रों की निगरानी, स्कंध की गुणवत्ता एवं नमी परीक्षण तथा किसानों को होने वाली कठिनाइयों की समीक्षा के लिए कलेक्टर द्वारा खंड स्तरीय उपार्जन समिति का गठन किया गया है। समिति शासन एवं जिले द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण एवं बैठक आयोजित कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।

समिति द्वारा उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण, उपार्जन कार्य की गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्यवाही की निगरानी तथा किसानों से संबंधित कठिनाइयों का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही उपार्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित कर आवश्यक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture