Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री को मत्स्य मंत्री ने 5 लाख की पुरस्कार राशि का चेक सौंपा

07 दिसम्बर 2022, भोपाल: मुख्यमंत्री को मत्स्य मंत्री ने 5 लाख की पुरस्कार राशि का चेक सौंपा – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को मंत्रालय में जल संसाधन , मत्स्य विकास और मछुआ कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मध्य प्रदेश मत्स्य महासंघ को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर विशेष कार्य और उपलब्धियों के लिए मिले 5 लाख की राशि का विशेष उत्कृष्ट पुरुस्कार का चैक सौंपा। मुख्यमंत्री ने ने इस उपलब्धि पर मंत्री और अध्‍यक्ष मत्स्य महासंघ श्री तुलसीराम सिलावट सहित मत्स्य महासंघ, मछुआ सोसाइटी और मछुआरों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि गत 21 नवंबर को केंद्र शासित प्रदेश दमन में आयोजित राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ के एमडी श्री पुरूषोत्तम धीमान और मंत्री के ओएसडी श्री जीवन रजक को 5 लाख के पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया था। बता दें कि राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद द्वारा मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ को एक हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र के बांधो , नदियों और तालाब में मछली उत्पादन के बेहतर प्रबंधन और उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी के लिए महासंघ के कार्यों और नवाचारों की प्रशंसा करते हुए उत्कृष्ट श्रेणी में पुरुस्कार प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, महासंघ के एमडी श्री पुरुषोत्तम धीमान, संचालक श्री भारत सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। श्रीमती श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार बेहतर काम किया जा रहा है। इसके लिए मछुआ सोसाइटी से लगातार संवाद करने के साथ ही मछुआ परिवारों की मदद के लिए अनेक कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है। वहीं महासंघ के एमडी श्री धीमान ने बताया की मत्स्य महासंघ द्वारा अपने व्यवसाय से अर्जित अपने शुद्ध लाभ का लगभग 50 प्रतिशत भाग मछुआरों के कल्याणार्थ व्यय किया जाता है। इस कार्य हेतु मत्स्य महासंघ द्वारा कई मछुआ कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (05 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )