राज्य कृषि समाचार (State News)

जानिए, आपके जिले में कौन-सी कंपनी करेगी फसल बीमा

17 जुलाई 2026, इंदौरजानिए, आपके जिले में कौन-सी कंपनी करेगी फसल बीमा – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन ने खरीफ 2026 एवं रबी 2026-27 के लिए जिलेवार बीमा कंपनियों का आवंटन जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार प्रदेश में चार बीमा कंपनियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसान अब अपने जिले के अनुसार संबंधित बीमा कंपनी के माध्यम से फसल बीमा करा सकेंगे।

#इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड – उज्जैन।
#एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड – इंदौर, देवास, रायसेन, विदिशा, बैतूल, हरदा एवं नर्मदापुरम।
#एचडीएफसी  एग्रो  जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड –  आलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, खंडवा एवं खरगोन।
#एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AIC) – मंदसौर, नीमच, रतलाम, आगर मालवा, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, अशोकनगर, भिंड, दतिया, गुना, मुरैना, निवाड़ी, राजगढ़, शिवपुरी, श्योपुर, अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, शहडोल, उमरिया, छतरपुर, दमोह, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सीधी, सिंगरौली एवं टीकमगढ़।

खरीफ 2026 के लिए किसान 31 जुलाई 2026 तक अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा करा सकते हैं। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपने जिले के लिए निर्धारित बीमा कंपनी से ही समय पर आवेदन करें और आवेदन से संबंधित सभी दस्तावेज सुरक्षित रखें। अपने जिले का नाम ऊपर सूची में अवश्य देखें और यह जानकारी अन्य किसानों तक भी पहुंचाएं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture