Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उर्वरक विक्रय अधिकार पत्र निरस्त

25 दिसंबर 2025, ग्वालियर: उर्वरक विक्रय अधिकार पत्र निरस्त – ग्वालियर जिले के किसानों को मानक एवं गुणवत्तायुक्त रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने के लिये विभिन्न खाद दुकानों से लगातार उर्वरकों के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच कराई जा रही है। इस कड़ी में चीनौर रोड बनवार विकासखंड भितरवार स्थित मैसर्स माँ शीतला सीमेंट एवं खाद भण्डार से लिए गए नमूने जांच में अमानक पाए जाने पर प्रोपराइटर रवि सिंह राजपूत के नाम से जारी उर्वरक विक्रय अधिकार पत्र निरस्त कर दिया गया है।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर इस उर्वरक भण्डार से धान बीज किस्म पीबी-1718 का नमूना लिया गया था। जांच में नमूने को अमानक पाया गया। इसके चलते उर्वरक के भण्डारण एवं विक्रय से संबंधित नियंत्रण आदेश व नियमों के तहत उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री रणवीर सिंह जाटव द्वारा विक्रय अधिकार पत्र निरस्त करने की कार्रवाई की गई है।

उप संचालक कृषि श्री जाटव ने बताया कि इस फर्म से उर्वरक के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच कराई गई थी। जांच में उर्वरक का नमूना अमानक पाया गया है। इस संबंध में विक्रेता मैसर्स माँ शीतला सीमेंट एवं खाद भण्डार को सुनवाई का पूरा मौका दिया गया। इसके बाद विधिवत कार्रवाई की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें