राज्य कृषि समाचार (State News)

आरोन सोसायटी में किसानों को किया खाद का वितरण

03 सितम्बर 2025, ग्वालियर: आरोन सोसायटी में किसानों को किया खाद का वितरण – जिले के किसानों को व्यवस्थित ढंग से खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर शुक्रवार को डबरा एसडीएम श्री दिव्यांशु चौधरी की मौजूदगी में आरोन सोसायटी में किसानों को खाद का वितरण किया गया।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन के प्रावधानों के अनुरूप किसानों को खाद का वितरण सुनिश्चित किया जाए और यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने – अपने क्षेत्र में किसानों को खाद की उपलब्धता के लिए वितरण व्यवस्था पर निगरानी रखें I

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements
Advertisement
Advertisement