Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर में बताई पॉली हाउस एवं शेडनेट की विशेषताएं

01 जुलाई 2024, ग्वालियर: ग्वालियर में बताई पॉली हाउस एवं शेडनेट की विशेषताएं – ग्वालियर में उद्यानिकी विभाग द्वारा  पॉली हाउस एवं शेडनेट की विशेषताएं एवं मिलने वाले अनुदान के बारे में जानकारी दी।

आमदनी बढ़ाने में कारगर उद्यानिकी फसलें – खरीफ व रबी की फसलों के साथ किसान  उद्यानिकी अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। उद्यानिकी फसलों का अधिक उत्पादन देने में कारगर पॉली हाउस व शेडनेट स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है। पॉली हाउस व शेडनेट के भीतर गैर मौसमी हाई वैल्यू क्रॉप (अधिक कीमत देने वाली नगदी फसलें) एवं ऑफ सीजन वाली उद्यानिकी फसलों का उत्पादन किया जाता है। पॉली हाउस व शेडनेट लगाने के इच्छुक ग्वालियर जिले के कृषक मेला रोड़ स्थित सहायक संचालक उद्यानिकी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

पॉली हाउस  की विशेषताएँ और अनुदान – उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पॉली हाउस के भीतर उद्यानिकी फसलें लेने से गुणवत्तायुक्त उत्पादन प्राप्त होता है। साथ ही कीट एवं रोग का प्रकोप अत्यधिक कम होता है। प्राकृतिक जोखिम की संभावना भी न के बराबर रहती है। इसके भीतर पौधे स्वस्थ रहते हैं। जाहिर है उत्पादन भी अधिक होता है। पॉली हाउस स्थापित करने में 844 रुपए प्रति वर्ग मीटर लागत आती है। इसमें से 422 रुपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है।

शेडनेट हाउस  की  विशेषताएं व मिलने वाला अनुदान -ऑफ सीजन में उद्यानिकी फसल का उत्पादन प्राप्त करने के लिये शेडनेट हाउस कारगर पद्धति है। इस पद्धति से भी गुणवत्तायुक्त उत्पादन मिलता है। साथ ही कीट एवं रोग का प्रकोप और प्राकृतिक जोखिम कम रहता है। शेडनेट हाउस स्थापित करने में 710 रुपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से खर्च आता है। इसके लिए सरकार 355 रूपए प्रति वर्ग मीटर की दर से अनुदान देती है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com