Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृभको एवं नोवोनेसिस की कृषक कार्यशाला

12 अगस्त 2025, देवास: कृभको एवं नोवोनेसिस की कृषक कार्यशाला – कृभको बीज इकाई एवं कृषक भारती सेवा केंद्र, सिया ने कृभको एवं नोवोनेसिस के संयुक्त तत्वाधान में वृहद् कृषक कार्यशाला का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के श्री वी.एस.आर. प्रसाद, निदेशक – विपणन कृभको, सुश्री टीना सेयर्सगार्ड फानो, कार्यकारी उपाध्यक्ष, नोवोनेसिस डेनमार्क, डॉ प्रदीप कुमार, महाप्रबंधक-विपणन, कृभको, श्री कृष्ण मोहन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नोवोनेसिस उपस्थित थे। सभी अतिथियों का स्वागत डॉ राजीव कुमार उपमहाप्रबंधक विपणन कृभको म.प्र. द्वारा किया गया | कार्यक्रम में श्री प्रसाद ने जैव समाधान के वैश्विक लीडर नोवोनेसिस कम्पनी और कृभको की आपसी साझेदारी से उच्च स्तरीय जैव उर्वरक मायकोराइजा “राईजोसुपर” को कृभको के माध्यम से किसानो तक पहुचाने की पहल के विषय पर विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर जैव समाधान और उनके जीवन में महत्पूर्ण योगदान पर आधारित एक संक्षिप्त ज्ञानवर्धक वीडियो दिखाया साथ ही नुक्कड़ नाटक , काव्य पाठ से समझाया गया।नोवोनेसिस कंपनी विश्व के 40 से अधिक देशो जैव समाधान के उत्पादों को उपलब्ध कराती है। कृषको को मायकोराइजा “राईजोसुपर” उत्पाद का जीवंत प्रदर्शन सुक्ष्मिदर्शी (माइक्रोस्कोप) एवं सोयाबीन-मक्का फसल पर प्रत्यक्ष अंतर दिखाया गया | इस दौरान
नोवोनेसिस के श्री चिन्मय देशपांडे , कृभको के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राजबावू कुमार, श्री दुष्यंत कुमार आदि मौजूद थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com