Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

अहिल्या पथ योजना के खिलाफ 30 सितंबर को किसान देंगे धरना

26 सितम्बर 2024, इंदौर: अहिल्या पथ योजना के खिलाफ 30 सितंबर को किसान देंगे धरना – इंदौर विकास प्राधिकरण ( आईडीए ) द्वारा पांच चरणों में बनाई जा रही अहिल्या पथ योजना को लेकर  किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर बड़ा बांगड़दा  स्थित कलोता समाज की धर्मशाला में  हुई बैठक में उपस्थित 150 से अधिक  किसानों ने आईडीए के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का फैसला किया और  प्राधिकरण /शासन की अधिग्रहण की कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। आंदोलन के पहले चरण में सुपर कॉरिडोर चौराहे पर 30 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से विशाल धरना  देने का निर्णय लिया गया।

 श्री बबलू जाधव ने बताया कि  बैठक में शामिल किसानों का कहना था कि हमारा विरोध सड़क से नहीं है, बल्कि किसानों की हजारों एकड़ जमीन जिस पर 3 से 4  फसलें  उगाई जाती है, उसी के अधिग्रहण का विरोध है ।इंदौर विकास प्राधिकरण इस योजना के नाम पर जरूरत से कई गुना ज्यादा जमीन अधिग्रहित कर रहा है, जो खेती और किसानों के लिए नुकसानदायक है । हमारी मांग है कि यदि सड़क बनाने के लिए भूमि की जरूरत है, तो जितनी जमीन सड़क के लिए जरूरी है वह अधिग्रहित  की जाए ,साथ ही  अधिग्रहित जमीन का भूमि अधिग्रहण अधिनियम के  नियमानुसार  बाजार भाव से चार गुना मुआवजा दिया जाए ।

किसानों ने बैठक में कहा कि आईडीए अभी तक पुराने प्रोजेक्ट जिनके लिए जमीन अधिकृत कर चुका है वह भी अभी  पूरे नहीं हुए और अब अहिल्या पथ के नाम पर हजारों एकड़ जमीन अधिग्रहण की कोशिश हो रही है।आईडीए ने पहले से ही 1 से 10 तक टाउन एंड प्लानिंग स्कीम घोषित कर रखी हैं। बैठक को  श्री बबलू जाधव, श्री रायसिंह चावड़ा एडवोकेट,श्री  हंसराज मंडलोई,श्री रामस्वरूप मंत्री,डॉ दिलीप चावड़ा, श्री संतोष सुनैर, श्री सुनील सुनैर  श्री शैलेंद्र पटेल आदि ने संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से श्री पदम सिंह चावड़ा ,श्री मानसिंह पटवारी ,श्री गोकुल पटेल , श्री संतोष सुनेर, श्री छीतर सिंह पहलवान ,  श्री अंतर सिंह नेताजी , श्री सीताराम सुनेर ,श्री राजेन्द्र यादव,श्री जीवन चावड़ा,श्री  कमल सिंह चावड़ा , श्री कमल सिंह डाबी,श्री  रमेश पटेल,  श्री दरियाव सिंह चौहान, श्री कमल धनगर,श्री  भगवान सिंह डाबी, श्री हितेंद्र सिंह चौहान ,श्री सुशील  ठाकुर,श्री  प्रहलाद सिंह चौहान सहित कई  किसान शामिल थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com