राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को अब नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, झाबुआ में शुरू हुआ किसान हेल्प डेस्क

10 सितंबर 2026, भोपाल: किसानों को अब नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, झाबुआ में शुरू हुआ किसान हेल्प डेस्क – किसानों की समस्या को लगातार दूर करने हेतु झाबुआ जिले के अनुविभाग पेटलावद में किसान हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है ताकि किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। प्रतिदिन कार्यालय में आवेदन प्राप्त हो रहे है एवं त्वरित निराकरण किया जा रहा है ।

किसानों की समस्या का समाधान एक ही स्थान पर किया जाएगा। जिसमें किसान योजनाओं की जानकारी, पीएम किसान संबंधी सहायता, ई केवाईसी एवं किसान रजिस्ट्रेशन, फसल/बीमा संबंधी जानकारी, राजस्व एवं भूमि संबंधी सहायता एवं ऑनलाइन आवेदन पोर्टल संबंधी सहायता का समाधान किया जाएगा। इस प्रकार से कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा अन्य सभी एसडीएम कार्यालय में किसान हेल्प डेस्क लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture