Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पलसोढी तालाब से इस वर्ष मिलेगा और किसानों को रबी सिंचाई का लाभ

11 सितम्बर 2023, रतलाम: पलसोढी तालाब से इस वर्ष मिलेगा और किसानों को रबी सिंचाई का लाभ – जिले के पलसोढी सिंचाई तालाब में पहली बार वर्ष 2023-24 में पूर्ण जल स्तर तक जल भराव हो चुका है। इस कारण इस वर्ष से पलसोढ़ी तालाब द्वारा किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ रबी सीजन ने मिल जाएगा।

कार्यपालन यंत्री ,जल संसाधन श्री पी.के. खरत ने बताया कि पलसोढ़ी सिंचाई तालाब योजना से बिबडोद, पलसोढी एवं रामपुरिया गांव की 390 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा निर्मित होगी जिससे 170 किसान परिवार लाभान्वित होंगे। जो किसान पूर्व में परंपरागत खेती करते थे वह अब अतिरिक्त फसलें ले सकेंगे।उद्यानिकी फसलों का लाभ भी ले सकेंगे। उल्लेखनीय है कि 965.279 लाख रुपए खर्च किए जाकर तालाब का निर्माण दिसंबर 2022 में पूर्ण किया गया। इसकी रूपांकित सिंचाई क्षमता 390 हेक्टेयर है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile