राज्य कृषि समाचार (State News)

भावान्तर भुगतान योजना के कृषकों को मिलेगा लाभ

10 नवंबर 2025, विदिशा: भावान्तर भुगतान योजना के कृषकों को मिलेगा लाभ – भावान्तर भुगतान योजना के अंतर्गत विदिशा जिले के कुल 59,418 कृषक सोयाबीन विक्रय हेतु पंजीकृत हुए हैं। इनमें से 06 नवम्बर तक कुल 9,323 पंजीकृत कृषकों द्वारा 1,70,455 क्विंटल सोयाबीन की बिक्री जिले की विभिन्न मंडियों में की गई है। शासन द्वारा उक्त अवधि के लिए मॉडल रेट 4,020 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।

 जिन कृषकों ने अपनी उपज इस दर से कम मूल्य पर बेची है, उन्हें समर्थन मूल्य 5,328 रुपए प्रति क्विंटल और मॉडल रेट के बीच का 1,308 रुपए प्रति क्विंटल का भावान्तर लाभ प्राप्त होगा। वहीं, जिन कृषकों ने अपनी उपज 4,020 रुपए से अधिक दर पर बेची है, उन्हें समर्थन मूल्य 5,328 रुपए और उनकी विक्रय दर के अंतर के अनुसार लाभ दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

मंडी सचिव ने कृषक भाइयों से अपील की है कि वे भावान्तर भुगतान योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए अपनी उपज को साफ, सुखाकर एवं समान गुणवत्ता में मंडी में लाएँ। साथ ही उन्होंने आग्रह किया है कि उपज का भुगतान पंजीकृत खाते में ही प्राप्त करें, जिससे योजना का लाभ सीधे किसानों तक पहुंच सके।यह योजना किसानों को उचित मूल्य दिलाने एवं कृषि उपज के व्यापार में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement