Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

समर्थन मूल्य पर उपज बेचने वाले किसान भुगतान के लिए हो रहे परेशान

आधे से ज्यादा किसानों को नहीं हो सका भुगतान

20 अगस्त 2025, उज्जैन: समर्थन मूल्य पर उपज बेचने वाले किसान भुगतान के लिए हो रहे परेशान – जिले सहित पूरे प्रदेश के किसानों ने समर्थन मूल्य पर सरकार को उड़द और मूंग समर्थन मूल्य पर बेचा है लेकिन बताया जा रहा है कि आधे से अधिक किसानों को भुगतान प्राप्त करने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

 मप्र सरकार इस साल किसानों से समर्थन मूल्य पर 8 हजार 682 प्रति क्विंटल की दर से मूंग और 7400 प्रति क्विंटल के भाव से उड़द खरीद रही है। जिले सहित  प्रदेश में लाखों किसानों ने दोनों फसलों को बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं अभी तक  करीब पौने तीन लाख किसानों ने अपनी उपज को समर्थन मूल्य पर बेच दिया है। लेकिन किसानों के सामने परेशानी यह है कि अभी तक आधे किसानों को भुगतान नहीं हो पाया है।

चूंकि मूंग की फसल में लागत अधिक लगती है। किसानों का कहना है कि वे बाजार से पैसे लेते हैं और फिर मूंग की खेती करते हैं। पैसा इस शर्त पर लेते हैं कि मूंग की फसल बेचकर लौटा देंगे। लेकिन इस बार देरी से खरीदी शुरू हुई और जब उपज बेची तो उसका पूरा भुगतान भी समय पर नहीं मिला। आर्थिक तंगी के कारण कई ने उधार के रुपर्यो से रक्षाबंधन पर्व मनाया।  जानकारी के अनुसार प्रदेश के 1.38 लाख किसानों के 3398 करोड़ रुपए अटके हुए हैं। यह राशि गर्मी की मूंग व उड़द खरीदी की है, जो प्रदेश के 36 जिलों में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई, लेकिन समय पर 100 फीसदी भुगतान नहीं हुआ। प्रदेश के 36 जिलों में तीन लाख से अधिक किसानों ने गर्मी की मूंग व उड़द की फसल ली थी। इसमें से 2.74 लाख किसानों ने समर्थन मूल्य पर इन फसलों को बेच दिया। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com