कृषक शीघ्र कराएं ई-केवाईसी : कलेक्टर बैतूल
15 सितंबर 2026, बैतूल: कृषक शीघ्र कराएं ई-केवाईसी : कलेक्टर बैतूल – कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे ने जिले के कृषकों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करवाने की अपील की है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को वर्ष में कुल 6 हजार की राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पीएम किसान ई-केवायसी आधार एवं बैंक खाता डीबीटी हेतु इनेबल एवं फार्मर आईडी आदि आवश्यक है।आयुक्त भू-संसाधन प्रबंधन मप्र ग्वालियर के निर्देशानुसार पीएम किसान योजना में पंजीकृत जिले के 2,64,481 हितग्राहियों के लिए बायोमेट्रिक एवं फेसिअल ऑथेंटिकेशन (पीएम किसान एप्लीकेशन की सहायता से) माध्यम से प्रतिवर्ष ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है।
पीएम किसान ई-केवायसी की प्रक्रिया – ग्राम के पटवारी से संपर्क करके पीएम किसान एप के माध्यम से ई-केवाईसी करवा सकते है। कॉमन सर्विस सेंटर/सीएससी सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ई-केवाईसी करवा सकते। इसके अलावा पीएम किसान एप्लीकेशन की सहायता से पोर्टल पर पंजीकृत आधार नंबर से BENEFICIARY LOGIN करके हितग्राही स्वयं एवं अन्य हितग्राहियों की भी ई-केवाईसी कर सकते है। उन्होंने जिले के सभी पात्र हितग्राहियों से आग्रह है कि वे अविलम्ब पीएम किसान ई-केवायसी की कार्यवाही पूर्ण करा ले, ताकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्तों का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त हो सके।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

