छिंदवाड़ा जिले के ग्राम गुरैया में किसान संगोष्ठी आयोजित
16 अप्रैल 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा जिले के ग्राम गुरैया में किसान संगोष्ठी आयोजित – उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा गत दिनों ग्राम गुरैया में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षीरधारा ग्राम योजना के अंतर्गत संचालित ग्राम योजना की विस्तृत जानकारी किसानों, पशुपालकों एवं एग्रीकल्चर विद्यार्थियों को प्रदान की गई।
प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, म.प्र. शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में उप संचालक डॉ.पक्षवार द्वारा हितग्राही श्री अनिल पवार, ग्राम शीलादेही, विकासखंड परासिया का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बकरी शेड पूर्ण पाया गया तथा कुल 160 बकरा-बकरी पाई गईं। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि मात्र एक बकरी में टैग लगा था, जबकि अन्य बकरियों में टैग नहीं था। इस पर स्थानीय पशु चिकित्सक से संपर्क कर सभी बकरियों में टैग लगवाने के निर्देश दिए गए।
श्री पवार द्वारा बकरियों के बीमा संबंधी पॉलिसी मोबाइल पर प्रदर्शित की गई, हालांकि उसकी हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई। निरीक्षण के दौरान बकरी फार्म में चाफ कटर भी पाया गया। निरीक्षण के दौरान उप संचालक डॉ.पक्षवार के साथ जिला नोडल अधिकारी एन.एल.एम. डॉ.छत्रपाल टांडेकर भी उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

