Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा जिले के बालागांव में कृषक संगोष्ठी सम्पन्न  

31 जनवरी 2023, हरदा: हरदा जिले के बालागांव में कृषक संगोष्ठी सम्पन्न – हरदा जिले के ग्राम बालागांव में प्राकृतिक खेती जागरूकता अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र, हरदा द्वारा कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। केन्द्र की वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. संध्या मूरे ने बताया कि संगोष्ठी में प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं पर केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा विस्तृत चर्चा की गई।

संगोष्ठी में वैज्ञानिकों ने बताया कि प्राकृतिक खेती जमीन, मनुष्य एवं जानवरों के स्वास्थ्य के लिए अति महत्वपूर्ण है। यह वर्तमान की आवश्यकता एवं भविष्य की खेती है। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. ओमप्रकाश भारती ने प्राकृतिक खेती में रोग एवं कीट प्रबंधन हेतु बीजामृत, अग्निअस्त्र एवं ब्रह्मास्त्र आदि पर विस्तृत जानकारी दी। कृषक संगोष्ठी में आर सी जाटव द्वारा प्राकृतिक खेती की शस्य प्रणाली की जानकारी दी और प्राकृतिक खेती की उपयोगिता बताई और प्राकृतिक खेती में जीवामृत एवं घन जीवामृत के लाभ के बारे में बताया। डॉ मुकेश कुमार बंकोलिया ने प्राकृतिक खेती की महत्ता पर चर्चा की गई उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती किसानो के लिए अति महत्वपूर्ण है।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (28 जनवरी 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )