राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्राम टाकून में किसान संगोष्ठी संपन्न

25 अगस्त 2026, इंदौरग्राम टाकून में किसान संगोष्ठी संपन्न – सांवेर विकासखंड के ग्राम टाकून में  गत दिनों  श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय इंदौर के  तत्वावधान में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जो यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट के अधिकारी डॉ. योगेश चंद्र गोस्वामी(वाइस चांसलर) ,डॉ. आनंद राजावत, रेक्टर और डीन (एकेडमिक) डॉ. उत्तम शर्मा (कोऑर्डिनेटर) श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर, डॉ. छवि तिवारी, एसोसिएट प्रोफेसर और हेड (प्लांट साइंस); डॉ. युवराज शिंदे, एसोसिएट प्रोफेसर और हेड (प्लांट प्रोटेक्शन), श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर RAWE कोऑर्डिनेटर डॉ. सुहास माने और डॉ. बाबासाहेब वालुंजकर आदि के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

डॉ. सुहास माने ने किसानों का स्वागत किया एवं उन्हें किसान संगोष्ठी के बारे में जानकारी दी। संगोष्ठी में विषय विशेषज्ञ डॉ. युवराज शिंदे ने किसानों को एकीकृत कृषि प्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. असलम ने पशुपालन विषय पर जानकारी देते हुए पशुओं की उचित देखभाल, संतुलित आहार, टीकाकरण तथा पशुओं में होने वाली सामान्य बीमारियों से बचाव के संबंध में किसानों को  बताया । डॉ. जगदीश कुमार ने किसानों को मशरूम उत्पादन के बारे में जानकारी  देते हुए  मशरूम उत्पादन की प्रक्रिया, इसके लिए आवश्यक संसाधनों तथा इसे अतिरिक्त आय के साधन के रूप में अपनाने के संबंध में किसानों को समझाइश दी । डॉ. नरेश धाकड़ ने मधुमक्खी पालन के बारे में जानकारी देते हुए किसानों को मधुमक्खी पालन से होने वाले लाभ, शहद उत्पादन तथा इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाने के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने विशेषज्ञों से कृषि, पशुपालन, मशरूम उत्पादन एवं मधुमक्खी पालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।  संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि के साथ विभिन्न आयवर्धक गतिविधियों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि के लिए प्रेरित करना रहा।  अंत में ग्राम के सरपंच श्री जीवन सिंह सोलंकी ने आभार व्यक्त किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture