Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा के किसानों को खजूर की खेती करने के लिए किया जा रहा है प्रोत्साहित

10 मई 2025, भोपाल: हरियाणा के किसानों को खजूर की खेती करने के लिए किया जा रहा है प्रोत्साहित – हरियाणा राज्य के किसानों को खजूर की खेती करने के लिए वहां की सरकार प्रोत्साहित कर रही है और इसके चलते ही किसानों को खजूर की खेती के लिए अनुदान दिया जा रहा है। इसका लाभ वहां के किसान उठा रहे है। राज्य के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने एक बार फिर अफसरों को वर्टिकल बागवानी के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश जारी किए गए है।

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को घटती कृषि जोत को देखते हुए किसानों को वर्टिकल बागवानी के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में कम पानी में खजूर की खेती करने पर बल दिया जा रहा है। इसके लिए किसानों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। एकीकृत बागवानी विकास योजना के अंतर्गत कवर की जा रही खजूर की खेती के लिए 1.60 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर का अनुदान दिया जा रहा है। इसके अलावा राज्य में मशरूम की परियोजनाओं पर भी बल दिया जा रहा है। वर्तमान में सोनीपत जिला में मशरूम क्लस्टर विकसित किया जा रहा है, इसके अलावा अन्य जिलों में भी किसानों को मशरूम की खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इजरायल और जापान की तर्ज पर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से रूबरू करवाएं ताकि कम पानी में और कम रासायनिक खादों से कृषि की बेहतरीन उपज ली जा सके।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com