Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

समर्थन मूल्य पर धान बिक्री के लिए किसान जरूर कराएं पंजीयन, 10 अक्टूबर तक अंतिम तिथि

10 सितम्बर 2025, भोपाल: समर्थन मूल्य पर धान बिक्री के लिए किसान जरूर कराएं पंजीयन, 10 अक्टूबर तक अंतिम तिथि – खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान की सरकारी खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 15 सितंबर से प्रारंभ होकर 10 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने जिले के सभी धान उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से अपना पंजीयन करा लें, जिससे वे सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी उपज विक्रय कर सकें।

कलेक्टर गुप्ता ने बताया कि पंजीयन के लिए किसानों को निःशुल्क और सशुल्क दोनों प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। किसान निम्नलिखित स्थानों पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं:

1. पंजीयन केंद्र
2. ग्राम पंचायत कार्यालय
3. जनपद पंचायत कार्यालय
4. तहसील कार्यालय
5. लोक सेवा केंद्र
6. कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)
7. अधिकृत ऑनलाइन कियोस्क
8. निजी साइबर कैफे

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसके अतिरिक्त तकनीक से जुड़े किसान ‘एमपी किसान ऐप’ (MP Kisan App) के माध्यम से भी स्वयं पंजीयन कर सकते हैं। ऐप से पंजीयन प्रक्रिया सरल, त्वरित और पारदर्शी है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

पंजीयन क्यों है जरूरी?

जो किसान निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन नहीं कराएंगे, वे अपनी धान की फसल सरकारी समर्थन मूल्य पर नहीं बेच पाएंगे। इसलिए यह पंजीयन किसानों के आर्थिक हितों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जरूरी दस्तावेज

पंजीयन के लिए किसान भाइयों को निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा:
1. आधार कार्ड
2. समग्र आईडी
3. खसरा-खतौनी (भूमि स्वामित्व प्रमाण)
4. बैंक खाता विवरण
5. मोबाइल नंबर

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture