देवास जिले के किसान मूंग फसल उपार्जन के लिए 15 जून तक कराएं पंजीयन
04 जून 2026, देवास: देवास जिले के किसान मूंग फसल उपार्जन के लिए 15 जून तक कराएं पंजीयन – उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक ने बताया कि भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) ग्रीष्मकालीन फसल मूंग को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए प्रदेश में 25 मई से 15 जून 2026 तक पंजीयन कार्य किया जा रहा है। किसानों को मूंग फसल बेचने के लिए स्लॉट चयन की प्रक्रिया पूर्व की भांति रहेगी एवं उपार्जन के लिए कृषकों से पंजीयन के समय ही आधार नम्बर से लिंक बैंक खाता नंबर लिया जाएगा। मूंग का उपार्जन भारत सरकार द्वारा प्रदत्त लक्ष्य सीमा अनुसार कृषकों के उत्पादन का केवल 25 प्रतिशत तक ही उपार्जन किया जायेगा।
उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में मूंग पंजीयन के लिए 24 केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें सेवा सहकारी समिति देवास, विपणन सेवा सहकारी समिति सोनकच्छ, विपणन सेवा सहकारी समिति हाटपीपल्या, विपणन सेवा सहकारी समिति टोंकखुर्द, विपणन सेवा सहकारी संस्था कन्नौद, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था कन्नौद, सेवा सहकारी संस्था ननासा, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पानीगांव, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था लोहारदा, सेवा सहकारी संस्था डाबरी, बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी संस्था बाईजगवाड़ा, सेवा सहकारी समिति नामनपुर, सेवा सहकारी समिति कांटाफोड़, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था बागली, सेवा सहकारी संस्था खातेगांव, सेवा सहकारी संस्था इकलेरा, सेवा सहकारी संस्था संदलपुर, सेवा सहकारी संस्था नेमावर, सेवा सहकारी संस्था सोमगांव, सेवा सहकारी संस्था जियागांव, सेवा सहकारी संस्था पिपल्यानानकार, सेवा सहकारी समिति मुरझाल, सेवा सहकारी संस्था हरणगांव शामिल हैं। किसान भाई अपनी मूंग उपज का उक्त केन्द्रों पर पंजीयन करा सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

