Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

वृंदावन ग्राम देहरी में किसान चौपाल का आयोजन

15 मई 2026, सागर: वृंदावन ग्राम देहरी में किसान चौपाल का आयोजन – वृंदावन ग्राम ग्राम देहरी में किसानों के हित में एक विशेष किसान चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने किसानों को विभिन्न योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम के किसान उपस्थित रहे। चौपाल में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री अवधेश राय, उद्यानिकी विभाग, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी सहित ग्राम पंचायत के सरपंच, ग्राम के सभी किसान सम्मिलित हुए। अधिकारियों ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा समाधान संबंधी सुझाव दिए।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को ई-टोकन प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि ई-टोकन व्यवस्था किसानों को खाद, बीज एवं अन्य कृषि सेवाओं में पारदर्शिता और सुविधा प्रदान करती है। कई किसानों के मोबाइल के माध्यम से मौके पर ही ई-टोकन अपलोड भी किए गए, जिससे किसानों को इसकी प्रक्रिया समझने में आसानी हुई।

चौपाल में इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम (IFS) के महत्व पर भी विशेष चर्चा की गई। किसानों को बताया गया कि एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाकर वे खेती, पशुपालन, बागवानी एवं अन्य गतिविधियों को जोड़कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। इस दौरान किसान श्री मुन्ना पटेल के खेत का उदाहरण प्रस्तुत किया गया, जहां आईएफएस योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों ने किसानों को उनके मॉडल से प्रेरणा लेने की सलाह दी। इसके साथ ही किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें