राज्य कृषि समाचार (State News)

चंदन की महक से महकेंगे यूपी में किसानों के खेत

28 जनवरी 2025, भोपाल: चंदन की महक से महकेंगे यूपी में किसानों के खेत – यूपी के किसानों के खेत चंदन और महोगनी की महक से महकेंगे। दरअसल यूपी के जालौन जिले में किसानों को फ्री में चंदन और महोगनी के पौधे बांटने की योजना वन विभाग ने बनाई है ताकि किसानों द्वारा नई खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जालौन जिले में वन विभाग ने पहली बार किसानों को मुफ्त में 3 लाख चंदन और महोगनी के पौधे वितरित करने की योजना बनाई है। सरकार के इस कदम से ना सिर्फ पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि किसानों को परंपरागत खेती से अलग नई खेती के लिए प्रेरित करेगा। इन पौधों का वितरण वन दिवस के अवसर पर होगा और इन्हें जिले में ही तैयार किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

इस बार भी 38 लाख पौधे तैयार कर रहा है

वन विभाग हर साल की तरह इस बार भी 38 लाख पौधे तैयार कर रहा है। लेकिन इस बार तीन लाख पौधे चंदन और महोगनी के तैयार किए जा रहे हैं। जिनका वितरण किसानों को निशुल्क किया जाएगा। पौधे को लगाने से किसानों को आर्थिक लाभ होगा, क्योंकि 8 से 10 साल में एक पेड़ की कीमत 8 से 10 हजार रुपये तक हो जाएगी। यह पहल किसानों को उनकी परंपरागत खेती के साथ ही लाभकारी पौध रोपण के लिए जागरूक करेगी। वन विभाग इन पौधों के वितरण से पहले कार्यशालाओं का आयोजन करेगा।

 एक पौधे की कीमत 80 से 100 रुपए तक

जिसमें किसानों को पौधों की सही देखभाल और उन्हें लगाने की तकनीक सिखाई जाएगी। वन विभाग भी अपनी नर्सरी और सुरक्षित वन क्षेत्र में चंदन और महोगनी के पौधे लगाएगा। इससे किसान जागरूक होंगे और जिले की मिट्टी को पहचाना जा सकेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक पौधे की कीमत 80 से 100 रुपए तक है, लेकिन यह किसानों को मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यशालाओं का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वितरित किए गए पौधे सही तरीके से लगाए जाएं और बेकार न हों।

Advertisement8
Advertisement

पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ी सफलता हासिल होगी

इस पहल के माध्यम से न केवल जिले के किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ी सफलता हासिल होगी। जल्द ही जिले में चंदन की महक और महोगनी के पेड़ों की छटा हर तरफ देखने को मिलेगी, जो जिले को नई पहचान देने के साथ-साथ पर्यावरण को भी स्वच्छ बनाएगी। अधिकारियों ने बताया कि जंगल के साथ-साथ शहर में वृक्षों की संख्या बढ़ाने के लिए फलदार पौधों का चयन किया गया है। सभी निकायों में इस बार चार से पांच हजार फलदार पौधे लगाए जाएंगे। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी नागरिकों को दी जाएगी।

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement