Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

यूपी के किसानों के लिए सरकार की नई योजना

खुद ही बुकिंग कर सकेंगे कृषि यंत्र अनुदान के लिए

04 जून 2025, लखनऊ: यूपी के किसानों के लिए सरकार की नई योजना – यूपी की योगी सरकार ने अपने राज्य के किसानों के लिए नई योजना की शुरुआत की है। ये योजना है कृषि यंत्र अनुदान के लिए बुकिंग की। दरअसल अनुदान के लिए किसानों को इधर उधर भटकना पड़ता था लेकिन सरकार ने अब पोर्टल पर खुद ही बुकिंग करने की सुविधा प्रदान की है।

कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत अनुदान पाने के लिए किसान अब विभागीय पोर्टल पर स्वयं बुकिंग कर सकेंगे। लक्ष्य से अधिक आवेदन होने पर ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

योजनाओं के संचालन के लिए प्रक्रिया का निर्धारण

कृषि विभाग ने संबंधित योजनाओं के संचालन के लिए प्रक्रिया का निर्धारण कर दिया है। इसमें 10,001 रुपये से एक लाख रुपये तक अनुदान वाले यंत्रों के लिए 2500 रुपये और एक लाख रुपये से अधिक अनुदान वाले यंत्रों के लिए पांच हजार रुपये जमानत राशि तय की गई है।
इस संबंध में जारी शासनादेश के अनुसार, दस हजार रुपये तक अनुदान वाले यंत्रों-उपकरणों के लिए आवेदक कृषि विभाग के पोर्टल पर स्वयं बुकिंग कर 10 दिन अंदर बिल अपलोड करेगा। निर्धारित अवधि में बिल अपलोड न करने पर बुकिंग निरस्त हो जाएगी। इस श्रेणी के यंत्रों के वितरण के लिए जिलों में किसान मेले-गोष्ठी आयोजित कर भी बुकिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।
दस हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले यंत्र-उपकरण, कस्टम हायरिंग सेंटर, हाईटेक हब फार कस्टम हायरिंग, फार्म मशीनरी बैंक, थ्रेसिंग फ्लोर, स्माल गोदाम के संबंध में ई-लॉटरी से चयन होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

दो सप्ताह तक आवेदन लिए जाएंगे

पोर्टल पर न्यूनतम दो सप्ताह तक आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन के साथ किसान को जमानत राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। चयनित होने पर धनराशि अधिकतम छह माह में वापस कर दी जाएगी। लक्ष्य से अधिक आवेदन आने पर जिला स्तर डीएम की अध्यक्षता में गठित कार्यकारी समिति के समक्ष विभागीय पोर्टल पर ई-लॉटरी से चयन किया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com