Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

यूपी के किसानों से सरकार कर रही मक्का की खरीदी, किसानों के चेहरे पर खुशी

18 जून 2025, भोपाल: यूपी के किसानों से सरकार कर रही मक्का की खरीदी, किसानों के चेहरे पर खुशी – यूपी के उन किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है जो मक्का का उत्पादन करते है। दरअसल यूपी की योगी सरकार द्वारा रबी सीजन में पहली बार ही किसानों से सीधे मक्का की खरीदी कर रही है। सरकार ये खरीदी 31 जुलाई तक करेगी और इसका फायदा किसानों को मिलने लगा है।

पिछले दिनों औरैया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मक्का किसानों से बात की थी और उन्हें आश्वस्त किया था कि सरकार किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदेगी। योगी सरकार अधिक मक्का उत्पादन वाले जनपदों से मक्का की खरीद करेगी। इसमें बुलंदशहर, बदायूं, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, औरैया, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलिया, गोंडा, संभल, रामपुर, अयोध्या एवं मिर्जापुर जनपद शामिल हैं। समर्थन मूल्य पर मक्का बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा जिसके बाद ही सरकार पंजीकृत किसानों से मक्का की खरीद करेगी।

पंजीयन

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का बेचने के लिए किसान को fsc.up.gov.in पर अथवा UP Kisan Mitra मोबाइल एप पर पंजीयन कराना होगा। सरकार ने मक्का की बिक्री हेतु OTP आधारित पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। किसान भाई पंजीकरण हेतु वर्तमान मोबाइल नंबर ही अंकित करायें और SMS द्वारा भेजे गए OTP भरकर पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण करें। इसके अलावा किसान का बैंक खाता आधार सीडेड (अर्थात् बैंक खाता आधार से जुड़ा हो) एवं बैंक द्वारा NPCI पोर्टल पर मैप्ड एवं सक्रिय होना चाहिए। मक्का खरीद का भुगतान किसानों को सीधे PMFS के माध्यम से आधार लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए नॉमिनी की व्यवस्था भी की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

टोल फ्री नंबर

किसान मक्का उपार्जन से संबंधित किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-150 पर या संबंधित जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।  

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com