Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में किसान मेला, सुनियोजित खेती और संपन्न किसान

26 मार्च 2025, भोपाल: राजस्थान में किसान मेला, सुनियोजित खेती और संपन्न किसान – राजस्थान में बीते दिन से किसान मेले का आयोजन शुरू हो गया है। इस मेले की थीम सुनियोजित खेती और संपन्न किसान है। यह मेला 27 मार्च तक चलेगा।

किसानों को कृषि की आधुनिकतम नई तकनीकों एवं प्रौद्योगिकी से रूबरू कराने के लिए कृषि विश्वविद्यालयों एवं कृषि विभाग द्वारा समय-समय पर कृषि मेलों का आयोजन किया जाता है। इस कड़ी में राजस्थान के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशालय तथा कृषि विभाग (आत्मा) बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में
ये मेला आयोजित किया जा रहा है। “सुनियोजित खेती: सम्पन्न किसान” विषय पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मेले में किसानों को कृषि से सम्बन्धित अन्य सम्बद्ध विभागों के प्रदर्शनी, कृषक विचार गोष्ठी के माध्यम से जानकारी दी  जा रही है।   किसान मेले में आत्मा परियोजना के तहत पुरस्कार हेतु चयनित प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किये जाएंगे। कृषि अधिकारी उद्यान मुकेश गहलोत ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारी तीन दिवसीय मेले में किसानों की  सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। फल, सब्जी, पुष्प, पशुधन तथा महिलाओं हेतु आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रगतिशील किसानों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com