Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

कृषक 31 दिसम्बर तक फसल बीमा करवा सकते हैं

08 दिसम्बर 2022, उज्जैन: कृषक 31 दिसम्बर तक फसल बीमा करवा सकते हैं – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2022-23 हेतु योजना के क्रियान्वयन के लिये शासन द्वारा जिले में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी का चयन किया गया है। फसल बीमा कराने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर है। कृषक इस तारीख तक फसल बीमा करवा सकते हैं।

उप संचालक कृषि श्री आरपीएस नायक ने किसानों से अनुरोध किया है कि जिस बैंक से उनका किसान क्रेडिट कार्ड बना है, वहां जाकर फसल बुवाई प्रमाण-पत्र एवं पटवारी हल्के की जानकारी सम्बन्धित बैंक में जाकर अद्यतन करायें। अऋणी व डिफाल्टर कृषकों से आग्रह है कि अन्तिम तिथि का इंतजार न करते हुए शीघ्र ही अपने पास की बैंक शाखा में फार्म जमा करायें, ताकि उनकी फसलों का बीमा योजना के तहत हो सके।

कृषकगण फसल बीमा कराने हेतु बीमा प्रस्ताव पत्र, भू-अधिकार पुस्तिका की फोटोकापी, बोवनी का प्रमाण पत्र सम्बन्धित (पटवारी अथवा पंचायत सचिव) से प्राप्त करें, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पेन कार्ड इत्यादि (आधार कार्ड अनिवार्य) में से कोई एक एवं बैंक पासबुक की फोटोकापी लेकर बैंक जायें। कृषकों से अनुरोध है कि अपनी फसलों का फसल बीमा आवश्यक रूप से करायें, ताकि किसी प्रकार की फसल नुकसानी होने पर उसकी भरपाई हो सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (07 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )