Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान चौपाल में किसानों को किया जा रहा जागरूक

04 जून 2025, उज्जैन: किसान चौपाल में किसानों को किया जा रहा जागरूक – किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के उप संचालक श्री आर पी एस नायक ने जानकारी दी कि भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार की  विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में 29 मई से 12 जून तक जिले के किसानों को चौपाल लगाकर जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए कृषि अधिकारियों के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिकों के दल द्वारा ग्राम पंचायतों में जा कर किसानों को लागत कम कर उत्पादन बढ़ाने एवं फसल विविधीकरण संबंधित जानकारी दी जा रही है।

विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत किसान भाईयों को कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन के विभिन्न योजनाओं की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा ग्राम पंचायतों में जाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है साथ ही कृषि वैज्ञानिक दल के द्वारा कृषि से संबंधित नवीन तकनीकों पर चर्चा कर किसानों को अवगत किया जा रहा है ताकि किसान भाईयों को अनुसंधान केंद्रों द्वारा किये गये अनुसंधान की जानकारी दी जाकर उन्हें अपने क्षेत्र में अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।        

जिले में शासन से प्राप्त निर्देशानुसार 03 तकनीकी दल बनाये गये है।प्रत्येक दल में 02 कृषि वैज्ञानिक, संबंधित विभाग के अधिकारी एवं मैदानी अधिकारी/कर्मचारी कार्यक्रम अनुसार ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर चौपाल लगाकर जानकारी दी जा रही हे,ताकि किसान भाई अपनी फसलों में लागत कम कर उत्पादन बढ़ाने के विभिन्न विकल्पों को अपना कर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें। मंगलवार तक कुल 36 चयनित ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर लगभग 2500 किसानों से सीधा संपर्क कर चौपाल के माध्यम से तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया साथ ही ग्राम के प्रगतिशील किसानों के अनुभव किसानों के साथ साझा किये जा रहे है।जिले में खरीफ मौसम सोयाबीन की फसल मुख्य फसल है। इसके लिए सोयाबीन फसल की विस्तृत जानकारी दी जा रही है कुछ ही दिनों बाद  किसानों  के द्वारा सोयाबीन फसल में उचित बीज व्यवस्था करना,बीज उपचार करके बुआई करना, मिट्टी परीक्षण कराकर अनुसंक्षित उर्वरक का उपयोग करना,प्राकृतिक खेती/फसल विविधीकरण / मिश्रित खेती / कृषि के नवीन आयामों को अपनाने एवं कृषि में आय के स्रोतों को बढावा देना अनुसार तकनीक अपना कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते  हैं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com